![]()
पश्चिम बंगाल समेत तीन राज्यों में भाजपा की विजय से उत्साहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शहर के मुख्य हनुमान चौराहे पर जश्न मनाया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरके कार्यकर्ता कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जश्न मनाया। पूरे हनुमान चौराहे पर ‘नरेंद्र मोदी जिंदाबाद’ और ‘भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद’ के नारे गूंजते रहे। इस अवसर पर पार्टी के वैचारिक संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भी याद किया गया और उनके योगदान को नमन किया गया। कार्यकर्ताओं में बंगाल की जीत को लेकर भारी उत्साह देखा गया। वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी जश्न के इस कार्यक्रम में जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी भी मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इसे लोकतंत्र और विकास की जीत बताया। इस दौरान जिला अध्यक्ष दलपत सिंह हींगड़ा और भाजपा जिला प्रभारी श्रवण सिंह राव ने भी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम में आध्यात्मिक क्षेत्र से महंत बाल भारती महाराज की भी मौजूदगी रही। इनके साथ ही कंवराज सिंह चौहान, सुशील व्यास, शंभूदान भेलानी और ओम सेवक समेत संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी व भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। विजय उत्सव का संदेश जिलाध्यक्ष दलपत सिंह हींगड़ा ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम और प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों पर जनता के विश्वास की जीत है। शाम तक चले इस विजय उत्सव ने शहर के सियासी पारे को गरमा दिया। भाजपा ने इस आयोजन के जरिए आगामी चुनावों के लिए भी अपनी एकजुटता और उत्साह का प्रदर्शन किया है।
बंगाल में भाजपा की जीत पर जैसलमेर में जश्न:हनुमान चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे, 'मोदी जिंदाबाद' के लगाए नारे
Leave a comment