रघुनाथ गर्ल्स कॉलेज में 5 मई से यूजी एडमिशन शुरू:प्राचार्या बोलीं 19+ कोर्स समेत NCC-NSS, स्पोर्ट्स और स्टार्टअप प्लेटफॉर्म से मिलेगा ऑलराउंड डेवलपमेंट

Actionpunjab
2 Min Read




रघुनाथ गर्ल्स कॉलेज में 4 मई को आयोजित प्रेस वार्ता में प्राचार्या प्रो. निवेदिता कुमारी ने आगामी सत्र 2026-27 के लिए यूजी एडमिशन प्रक्रिया और कॉलेज की सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के माध्यम से 5 मई से स्नातक कोर्सों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि कॉलेज में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीवोक (अप्लाइड क्लिनिकल साइकोलॉजी) और योगा साइंस जैसे कोर्स उपलब्ध हैं। बीए और बीएससी में 19 से अधिक विषयों के विकल्प हैं, जबकि बीकॉम में 120 सीटें निर्धारित हैं। प्राचार्या ने बताया कि एडमिशन लेने वाले छात्रों को शुरुआत से ही आईटी सपोर्ट सिस्टम दिया जाएगा। कॉलेज में 150 सीटों का हॉस्टल, कैंटीन, जिम और डिजिटल व ऑफलाइन लाइब्रेरी जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए NCC, NSS, स्पोर्ट्स, फिल्म क्लब, स्टार्टअप, वुमन फोरम जैसे प्लेटफॉर्म भी सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि यहां पढ़ने वाले छात्र पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच रहे हैं। कॉलेज की NAAC ग्रेडिंग B+ है और NIRF में भी भागीदारी है। करीब 100 पीएचडी स्कॉलर्स यहां रजिस्टर्ड हैं, जो जूनियर छात्रों को मार्गदर्शन देते हैं। साथ ही बेहतर उपस्थिति और प्रदर्शन करने वाले छात्रों को ट्रॉफी, सर्टिफिकेट और स्कॉलरशिप भी दी जाती है। प्राचार्या ने अभिभावकों और छात्रों से अपील की कि वे अपने भविष्य को ध्यान में रखते हुए सही कोर्स का चयन करें और समय पर पंजीकरण कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *