IMD Rain Alert Weather Update 4 May Next 5 Days Rainfall Forecast UP Bihar Uttarakhand Rajasthan Thunderstorm IMD Rain Alert: सावधान! अगले पांच दिन तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश, आंधी-बिजली भी कड़केगी, Weather Hindi News

Actionpunjab
4 Min Read


IMD Rain Alert, Weather Update 4 May: अगले पांच दिनों तक तमिलनाडु, केरल, पश्चिमी राजस्थान, उत्तराखंड, पुडुचेरी, कराईकल में तेज आंधी, बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की भी जरूरत है।

IMD Rain Alert, Weather Update 4 May: यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का दौर चल रहा है। मौसम विभाग ने बताया है कि आज और कल यानी कि 4 व 5 मई को उत्तर भारत, मध्य और पूर्वी भारत में कहीं-कहीं से लेकर छिटपुट स्थानों पर गरज, आंधी, बिजली कड़कने, तेज हवाओं के साथ ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। चार और पांच मई को उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत में गरज, आंधी, बिजल कड़कने और तेज हवाओं, जिनकी स्पीड 60 किमी प्रति घंटे हो सकती है के साथ भारी बारिश की संभावना है। अगले पांच दिनों तक तमिलनाडु, केरल, पश्चिमी राजस्थान, उत्तराखंड, पुडुचेरी, कराईकल में तेज आंधी, बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की भी जरूरत है।

उत्तर भारत की बात करें तो जम्मू कश्मीर-लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में 4-6 मई के दौरान, उत्तराखंड में 4-8 मई के दौरान गरज, बिजली और तेज हवाएं चल सकती हैं। कहीं-कहीं मध्यम बारिश व बर्फबारी का भी अलर्ट है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में पांच व छह मई को और 10 मई को, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 5 और 6 मई को गरज, बिजली और तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में छह और सात मई को ऐसा मौसम रहेगा। वहीं, पश्चिमी राजस्थान में चार से सात मई, पूर्वी राजस्थान में चार से आठ मई के दौरान तेज गरज, बिजली और तेज बारिश का अलर्ट है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब व हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में चार मई को, पूर्वी उत्तर प्रदेश में तीन और चार मई को इक्का-दुक्का जगहों पर ओले गिरने वाले हैं। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में चार मई को कुछ जगहों पर तेज बारिश होगी।

पूर्वोत्तर भारत में बारिश का अलर्ट

पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में चार मई, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में चार से छह मई के दौरान गरज, बिजली चमकने और तेज हवाओं के चलने का अनुमान है। इसके अलावा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में पांच से सात मई के दौरान, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में सात मई को बिजली चमकने वाली है। दक्षिण भारत के मौसम की बात करें तो तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे में चार से आठ मई के दौरान, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में छह और आठ मई के दौरान, तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में चार से आठ मई के दौरान, कहीं-कहीं से लेकर छिटपुट गरज-चमक, बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई हे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *