नकली सोना-चांदी बनाकर 5 लाख की ठगी:4.50 लाख नकद, उपकरण और सील मोहर बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार, यहां पढ़े जयपुर-क्राइम की खबरें

Actionpunjab
2 Min Read




मालपुरा गेट थाना पुलिस ने नकली सोना-चांदी बनाकर लोगों से ठगी करने वाली गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी की गई राशि में से 4.50 लाख रुपये नकद और नकली सोना-चांदी बनाने के उपकरण और सील मोहर बरामद की है। डीसीपी ईस्ट रंजीता शर्मा ने बताया कि 3 मई को पीड़ित हरीश कुमार मीणा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसे संजय उदयवाल ने महबुब शेख निवासी अहमदाबाद गुजरात से मुलाकात करवाई। उसने मुझे बोला कि मैं चांदी बनाता हूं और चांदी को सस्ती बेचता हूं और इसके बाद महबुब शेख ने बार बार फोन कर फैक्ट्री पर बुलाया और मुझे चांदी बनाकर दिखाई। सस्ती चांदी देने का झांसा देकर 5 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपी उसे फैक्ट्री पर ले गए और नकली चांदी बनाकर दिखाते हुए अपने जाल में फंसा लिया। मामला दर्ज होने के बाद आरोपियों के किराये के मकान में पुलिस ने दबीश दी तो आरोपी सारा समान समेटकर फरार हो चुके थे। हालांकि इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल लोकेशन ट्रैक कर और आरोपियों का पीछा कर उन्हें अहमदाबाद से डिटेन कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मेहबूब शेख (39) और इब्राहिम छीपा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से अहमदाबाद के निवासी हैं और जयपुर में किराये पर रहकर वारदात को अंजाम दे रहे थे। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नकली सोना-चांदी बनाकर उसे असली बताकर बेचने का झांसा देते थे और लोगों से मोटी रकम ऐंठ लेते थे। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं और उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस को आशंका है कि पूछताछ में अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *