मंत्री ओपी-राजभर के गनर युवती ने किया युवती से रेप:4 साल में 2 बार प्रेगनेंट, शादी का झांसा देकर कराया गर्भपात; लाखों रुपये भी ऐंठे

Actionpunjab
4 Min Read




यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के गनर प्रशांत राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रशांत पर युवती से लगातार चार साल तक दुष्कर्म और गर्भपात कराने का आरोप है। सिपाही किराए पर कमरा लेकर उसके साथ रहता था। गर्भवती होने पर उसका गर्भपात कराया और शादी का झांसा देकर फिर उसे गर्भवती कर दिया। चार साल में युवती से अलग-अलग मौके पर हजारों रुपए भी लिए और उसके साथ कई बार मारपीट और जानलेवा हमले भी किए। युवती के साथ लगातार संबंधों के बावजूद सिपाही ने अपनी शादी तय कर ली और गुपचुप तरीके से 25 अप्रैल को इलाहाबाद में शादी रचा ली। शादी समारोह के लिए अवकाश लेकर जाने के बावजूद युवती के संपर्क में रहा। सोशल मीडिया के दोस्त के जरिए जब युवती को फोटो मिला तो सिपाही प्रशांत राय से सवाल किए। युवती को फिर झांसा देने और उसके साथ ही रहने की बात करने लगा, इसके बाद पीड़िता ने सारनाथ थाने पहुंचकर तहरीर दी और आरोपी सिपाही के खिलाफ केस दर्ज कराया। पहले जानिए पूरा मामला… मिर्जापुर के ड्रमंडगंज चंद्रगढ़ निवासी प्रशान्त राय पुत्र त्रिलोक नारायण राय ने 8 साल पहले पुलिस ज्वाइन किया और उसकी वर्तमान तैनाती गाजीपुर में है। गाजीपुर पुलिस लाइंस और कई थानों में तैनाती के बाद उसे कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का गनर बनाया गया। वाराणसी के सारनाथ के बेनीपुर में आरोपी सिपाही ने एक कमरा किराए पर लिया और ओपी राजभर के साथ गनर बनकर चलने लगा। नौकरी के दौरान अजगरा थाना क्षेत्र की एक युवती से उसका प्रेम संबंध हो गया, युवती से नंबर का आदान प्रदान हुआ तो बातें भी शुरू हो गई। इसके बाद प्रशांत राय बहाने से उसके घर आने जाने लगा लेकिन गैर जाति होने के कारण युवती के परिजनों को कम पंसद था, वहीं यादव बाहुल्य क्षेत्र में चर्चाएं भी बढ़ने लगी। परिजनों की आपत्ति के बाद युवती सारनाथ क्षेत्र में युवक के कमरे पर रहने लगी। युवती का आरोप है सिपाही प्रशांत राय के साथ चार साल से उसका संबंध है। उसके साथ 2 साल से पत्नी के तौर पर रह रही थी और दो बार गर्भवती हुई। छह महीने पहले गर्भवती हुई तो सिपाही पहले मिर्जापुर ले गया फिर गर्भपात के दबाव बनाया। उसका कहना था कि बिना शादी मां बनने पर बात बिगड़ जाएगी, इस गर्भपात के बाद कुछ दिन अनबन रही फिर युवती दो महीने पहले गर्भवती हो गई। इस दौरान प्रशांत ने अपनी शादी तय कर ली और युवती के मां बनने के बाद प्रयागराज में दूसरी युवती से शादी रचा ली। तस्वीरें मिली तो शादी का खुलासा, फिर पहुंची थाने 1 मई को सोशल मीडिया फोटो के जरिए जब युवती को इसकी जानकारी हुई तो उसने प्रशांत को फोन किया लेकिन वह गोलमोल जवाब देता रहा। वह सारे मामले में परिस्थितियों और पारिवारिक दबाव की बात कहता रहा। इसके बाद सारनाथ आकर मामला समझाने का वादा किया। उधर, पीड़िता ने सोमवार 4 मई को सारनाथ थाने पहुंचकर पूरा मामला बताया और तहरीर देकर आरोपी सिपाही पर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए सिपाही को थाने पर बुलाया। वह अपने बड़े भाई कमल नारायण राय के साथ थाना सारनाथ पहुंचा। पुलिस ने मामले में सिपाही से सवाल किए साथ ही युवती के साथ खिंचाए फोटो भी दिखाए। पुलिस टीम की पूछताछ में वह उलझ गया और पूरे मामले पर अपनी भूमिका कबूल की। इसके बाद पुलिस ने सीडीआर के साक्ष्य भी रखे और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *