करनाल में व्यक्ति ने आहत होकर लगाया फंदा:भाभी ने छेड़छाड़ के लगाए थे आरोप,15 सेकंड का वीडियो बनाकर उठाया खौफनाक कदम

Actionpunjab
4 Min Read




करनाल के पुरानी चुंडीपुर गांव में एक व्यक्ति ने घर के पंखें पर देर शाम को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक पर उसी की भाभी ने छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे। आरोपों से आहत होकर फंदा लिया। आरोप है कि भाभी ने अपने अपने मायके वालों को बुलाकर मृतक के साथ मारपीट करवाई और फिर खुद ही थाने में मृतक के खिलाफ छेड़छाड की शिकायत दे दी। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर मोर्च्युरी हाउस में भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दो बच्चों का पिता था जोगिंद्र
मृतक की पहचान 35 वर्षीय जोगिंद्र के रूप में हुई है, जो चुंडीपुर का रहने वाला था। वह दो बच्चों का पिता था और करनाल में पालिश का काम करता था। परिजनों के अनुसार, जोगिंद्र ने मकान बनाया था और उसमें आधे पैसे उसके छोटे भाई पवन को देने थे, लेकिन पवन की पत्नी इस बात का विरोध कर रही थी। 2 मई को हुआ था विवाद और मारपीट
परिवार के मुताबिक 2 मई को इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। पवन की पत्नी ने अपने मायके वालों को बुला लिया, जिन्होंने जोगिंद्र के साथ मारपीट की। आरोप है कि इस मारपीट में जोगिंद्र को गंभीर चोटें आईं और उसके चार दांत भी टूट गए। भाभी ने थाने में लगाई छेड़छाड़ की शिकायत
मारपीट के बाद पवन की पत्नी थाने पहुंची और जोगिंद्र के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए शिकायत दे दी। मृतक के जीजा पृथ्वी सिंह का कहना है कि जोगिंद्र अपने ऊपर लगे इन आरोपों को सहन नहीं कर पाया और अंदर से टूट गया। सुसाइड से पहले बनाया 15 सेकंड का वीडियो
जोगिंद्र ने आत्महत्या से पहले करीब 15 सेकंड का एक वीडियो भी बनाया, जिसमें वह कह रहा है कि वह फांसी लगाकर अपनी जान दे रहा है। इसके बाद उसने घर के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बेटी ने देखा पंखे से लटका शव
मृतक की बेटी ने बताया कि वह शाम को घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान उसके पिता ने कमरे के अंदर फंदा लगा लिया। जब वह अंदर गई तो देखा कि उसके पिता पंखे से लटके हुए थे। उसने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। बेटी का आरोप है कि उसकी चाची ने झूठे आरोप लगाकर अपने भाइयों से उसके पिता की पिटाई करवाई थी, जिससे वह काफी आहत थे। मारपीट के बाद चाची अपने मायके चली गई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्च्युरी हाउस भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हर पहलू को ध्यान में रखकर कार्रवाई की बात कह रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *