![]()
नकोदर (नूरमहल) विधानसभा क्षेत्र के कंगना गांव में विधायक इंदरजीत कौर मान ने 30 लाख रुपये की लागत से बने आधुनिक स्पोर्ट्स स्टेडियम का उद्घाटन किया। यह क्षेत्र में प्रस्तावित 30 खेल स्टेडियमों में से पहला है, जिससे ग्रामीण युवाओं को खेल सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर विधायक मान ने गांववासियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी भागीदारी और सहयोग से यह परियोजना समय पर पूरी हो सकी। स्टेडियम में खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई आधुनिक व्यवस्थाएं की गई हैं। मैदान को सूरक्षित रखने के लिए एंट्री-एग्जिट गेट पूरे मैदान को सुरक्षित रखने के लिए रिटेनिंग वॉल, एंट्री-एग्जिट गेट और चेन-लिंक बाउंड्री फेंस लगाई गई है। इसके साथ ही तीन साल तक रखरखाव की व्यवस्था और हरियाली बढ़ाने के लिए टू-टियर प्लांटेशन किया गया है। सुबह और शाम टहलने वालों के लिए फुटलाइट से लैस 6 फीट चौड़ा वॉकिंग ट्रैक भी बनाया गया है। खिलाड़ियों के लिए पुरुष और महिलाओं हेतु अलग-अलग शौचालय, व्हीलचेयर रैंप, स्टोरेज रूम और बैठने के लिए कंक्रीट बेंचों की सुविधा उपलब्ध है। पानी की आपूर्ति के लिए सबमर्सिबल पंप और स्प्रिंकलर सिस्टम लगाया गया है। बच्चों के लिए झूले, स्लाइड और अन्य खेल उपकरण भी लगाए गए हैं। मैदान में लगी है हाई मास्ट एलईडी लाइट्स मैदान में हाई मास्ट एलईडी लाइट्स लगाई गई हैं, जिससे रात के समय भी खेल गतिविधियां जारी रह सकें। यहां वॉलीबॉल, फुटबॉल, हॉकी और अन्य खेलों के लिए कोर्ट बनाए गए हैं, साथ ही 400 मीटर का छह लेन रनिंग ट्रैक भी तैयार किया गया है। विधायक मान ने बताया कि सभी गांवों में खेल किट और प्रशिक्षकों की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण मिल सके। इस मौके पर बीडीओ दर्शन सिंह टाहली सहित कई अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
नकोदर में 30 लाख से बने स्पोर्ट्स स्टेडियम का उद्घाटन:विधायक इंदरजीत मान बोलीं- युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं और प्रशिक्षण मिलेगा
Leave a comment