![]()
पंजाब के आम आदमी पार्टी के छह राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने से बने हालात के बीच आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। वह विधायकों के साथ दिल्ली रवाना हो गए हैं। मुलाकात दोपहर 12 बजे होगी। इस दौरान वह पार्टी छोड़कर गए सांसदों के खिलाफ राइट टू रिकॉल की मांग उठाएंगे। हालांकि उनसे पहले सांसद राघव चड्ढा अपने साथी सांसदों के साथ राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। उनकी ओर से पंजाब सरकार के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी। वे राष्ट्रपति से पंजाब सरकार द्वारा सांसदों को निशाना बनाए जाने, जैसे एफआईआर और रेड की कार्रवाई, में हस्तक्षेप की मांग करेंगे। दूसरी तरफ भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने इस दौरे पर तंज कसा था। उन्होंने कहा कि सुना है कि सीएम वोल्वों बसों में दिल्ली जा रहे है। सीएम को बहुत ध्यान रखना होगा, कहीं AAP विधायकों की बस बीजेपी कार्यालय की और न मुड़ जाए तीन बसों विधायक हुए हुए रवाा मुख्यमंत्री की राष्ट्रपति से मुलाकात की योजना पहले से तय थी। जब राष्ट्रपति हिमाचल दौरे पर गई थीं, तभी मुख्यमंत्री ने मुलाकात का समय मांगा था। लेकिन उनसे पहले पार्टी छोड़ने वाले राघव चड्ढा राष्ट्रपति से मिलेंगे। उन्हें सुबह 10:40 बजे का समय मिला है, जबकि मुख्यमंत्री भगवंत मान दोपहर 12 बजे राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। मुलाकात के लिए सभी विधायक तीन बसों दिल्ली रवाना हुए है। जबकि उनके आगे मुख्यमंत्री भगवंत मान का काफिला उनके आगे रहेगा। सुरक्षा पहरा कड़ा मजबूत है। कैसे होगी यह मुलाकात
जानकारी के मुताबिक आज दिल्ली रवाना हुए विधायक कपूरथला हाउस पहुंचेंगे। वहीं सभी विधायक रुकेंगे और उनके लंच का इंतजाम भी किया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। मुलाकात के बाद वह विधायकों से भी बैठक करेंगे। इसके बाद आगे की राजनीतिक रणनीति और फैसलों को लेकर जानकारी साझा की जा सकती है। अब जानिए अब तक इस मामले में क्या हुआ 24 अप्रैल – (AAP) के कुल 10 में से 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) जॉइन कर ली। इन सांसदों ने दावा किया कि उन्होंने सामूहिक रूप से अपनी पार्टी का भाजपा में विलय किया है। सांसदों का कहना था कि वे राज्यसभा में AAP सांसदों की कुल संख्या के दो-तिहाई से अधिक हैं। इसी आधार पर उन्होंने संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत दलबदल विरोधी कानून से छूट मिलने का दावा किया। नियमों के अनुसार, यदि किसी दल के कम से कम दो-तिहाई सांसद या विधायक किसी दूसरी पार्टी में विलय का फैसला लेते हैं, तो इसे दलबदल नहीं माना जाता। इनमें राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, संजीव अरोड़ा और विक्रमजीत साहनी शामिल है। 25 अप्रैल – सांसदों के पार्टी छोड़ने के अगले ही दिन यानी 25 अप्रैल से पंजाब भर में आम आदमी पार्टी (AAP) कार्यकर्ताओं ने बागी सांसदों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। अशोक मित्तल और हरभजन सिंह समेत बागी नेताओं के घरों और दफ्तरों के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। कई जगह दीवारों और गेटों पर स्प्रे पेंट से “पंजाब के गद्दार” लिखा गया। कार्यकर्ताओं ने सांसदों के पुतले भी फूंके और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। हरभजन सिंह की सिक्योरिटी तक वापस ले गई। 30 अप्रैल – सांसद राजिंद्र गुप्ता ट्राइडेंट ग्रुप के मालिक है । 30 अप्रैल उनकी कंपनियों में पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (PPCB) की टीमों ने बरनाला जिले के धौला गांव फैक्ट्री में यह सरप्राइज रेड की। करीब 30 अधिकारियों की टीम ने प्लांट के संचालन और दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। इस दौरान टीम ने विभिन्न नमूने भी एकत्र किए। वहीं, राजिंदर गुप्ता ने इस कार्रवाई को “राजनीतिक प्रतिशोध” बताया है। उन्होंने मामले को लेकर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट का रुख किया है। उनका आरोप है कि भाजपा में शामिल होने के कुछ दिनों बाद ही उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई। 1 मई – पंजाब सरकार ने एक मई को मजदूर दिवस के मौके स्पेशल सेशन बुलाया। जिसमें फ्लोर टेस्ट किया। 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में आम आदमी पार्टी के पास 94 विधायक हैं। मतदान के दौरान 88 विधायकों ने सरकार के पक्ष में वोट दिया। चार विधायक अनुपस्थित रहे, जबकि लालजीत सिंह भुल्लर और हरमीत सिंह पठानमाजरा जेल में होने के कारण सदन में नहीं पहुंच सके। वोटिंग के समय विपक्षी दल सदन में मौजूद नहीं थे। कांग्रेस ने सदन से वॉकआउट किया, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने सत्र का बहिष्कार किया। वहीं शिरोमणि अकाली दल के विधायक भी अनुपस्थित रहे। विश्वास प्रस्ताव पास होने के बाद अब नियमों के अनुसार अगले छह महीनों तक सरकार के खिलाफ कोई अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाया जा सकेगा। 2 मई – AAP छोड़ने वाले सांसद संदीप पाठ के खिलाफ पंजाब पुलिस ने भ्रष्टाचार और एक महिला के शोषण जैसे आरोपों में दो गैर-जमानती एफआईआर दर्ज कीं। इसी मामले में 2 मई 2026 की सुबह पंजाब पुलिस की टीम उन्हें गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली के पंडारा पार्क स्थित उनके आवास पर पहुंची। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह घर के पिछले दरवाजे से अपनी सफेद एसयूवी में निकल गए।वहीं संदीप पाठक ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें किसी एफआईआर की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई और यह पूरी कार्रवाई “राजनीतिक प्रतिशोध” के तहत की जा रही है।
सीएम मान विधायकों सहित राष्ट्रपति से मिलने रवाना:दोपहर 12 बजे होगी मुलाकात, राघव चड्ढा सुबह 10:45 बजे राष्ट्रपति से मिलेंगे; जाखड़ ने कसा तंज
Leave a comment