रायबरेली में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:युवक की मौत, दो घायल; ढाई घंटे तक एंबुलेंस का इंतजार

Actionpunjab
2 Min Read




रायबरेली के शिवगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात बांदा-बहराइच हाईवे पर प्याम खेड़ा के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान अमान खेड़ा मजरे ढोढ़वापुर निवासी 25 वर्षीय धनीराम पुत्र धर्मराज के रूप में हुई है। इसी बाइक पर सवार 50 वर्षीय शिवरतन भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दूसरी बाइक पर सवार बाराबंकी के परीवां गांव निवासी 26 वर्षीय राम सुमिरन उर्फ रामू की हालत भी गंभीर बताई गई है। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शिवगढ़ ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार राम सुमिरन को सिर में गंभीर चोट (हेड इंजरी) और हाथ-पैर में फ्रैक्चर है। ढाई घंटे तक एंबुलेंस का इंतजार घटना के बाद एक और बड़ी लापरवाही सामने आई। घायलों को जिला अस्पताल ले जाने के लिए करीब ढाई घंटे तक एंबुलेंस का इंतजार करना पड़ा। रात 11:30 बजे से 2 बजे तक 108 एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। बाद में 102 एंबुलेंस से मरीजों को जिला अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। डॉक्टरों ने बताई गंभीर स्थिति सीएचसी में तैनात चिकित्साधिकारी डा. संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि दोनों घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया था। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस सेवा में देरी के कारण मरीजों को समय पर रेफर करने में परेशानी हुई।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *