सहकारिता विभाग का सहायक-रजिस्ट्रार एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार:को-ऑपरेटिव सोसाइटी पर लगे गबन के आरोप हटाने की एवज में मांगी थी

Actionpunjab
2 Min Read




भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की अजमेर टीम ने मंगलवार को डीडवाना-कुचामन जिले में कार्रवाई की। टीम ने जिले की सहकारी समितियों के सहायक रजिस्ट्रार पीथदान चारण को 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक सहकारी सोसायटी में हुए गबन के मामले को हटाने के बदले यह रिश्वत मांगी थी। 1 लाख में हुआ था सौदा एसीबी महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया- परिवादी ने शिकायत दी थी कि सहकारी समितियां डीडवाना-कुचामन के सहायक रजिस्ट्रार पीथदान चारण उसे परेशान कर रहे हैं। परिवादी को राजस्थान सहकारी सोसायटी अधिनियम के तहत गबन के आरोपों के संबंध में नोटिस जारी हुए थे। इन नोटिसों का फैसला परिवादी के पक्ष में करने के बदले आरोपी अधिकारी ने एक लाख रुपए की डिमांड की थी। शिकायत का सत्यापन होने के बाद डीआईजी नारायण टोगस और एएसपी वंदना भाटी के निर्देशन में टीम गठित की गई। निरीक्षक नरेंद्र सिंह राठौड़ की टीम ने दबिश देकर पीथदान चारण को रिश्वत की राशि लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव और आईजी एस. परिमला के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। ब्यूरो आरोपी के आवास और अन्य ठिकानों की भी जांच कर सकता है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *