रायबरेली में ऑपरेशन लंगड़ा के तहत दो चोर गिरफ्तार:पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी के दाहिने पैर में लगी गोली

Actionpunjab
2 Min Read




रायबरेली पुलिस ने चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत हुई इस कार्रवाई में एक आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए पुलिस अभिरक्षा में रायबरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भदोखर कोतवाली पुलिस ने ‘मिशन जल शक्ति योजना’ के तहत पानी की टंकी की पाइपलाइन सप्लाई में लगने वाली पीतल की टोटियों की चोरी का खुलासा किया है। इस मामले में सराय मानिक निवासी 27 वर्षीय प्रयागराज साहू पुत्र सत्यनारायण और कस्बा डीह निवासी 24 वर्षीय सूरज पुत्र द्वारिका को गिरफ्तार किया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर देर रात करीब 2 बजे पुलिस ने एक पुलिया के पास दोनों आरोपियों की घेराबंदी की। इस दौरान आरोपी प्रयागराज साहू ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने प्रयागराज साहू के दाहिने पैर में गोली मारी, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। आरोपी के पास से एक कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *