लुधियाना में डीएमसी के डॉक्टर की कोठी में घुसी कार:दीवार तोड़ ड्राइंग रूम तक घुसी बेकाबू कोरोला,मामला दर्ज

Actionpunjab
2 Min Read




लुधियाना के पॉश इलाके राजगुरु नगर में एक रईसजादे की नशे में की गई लापरवाही ने बड़ा हादसा कर दिया। 19 अप्रैल की सुबह जिस कार ने डॉक्टर की कोठी की दीवारें और पिलर चकनाचूर कर दिए थे,उस मामले में सराभा नगर पुलिस ने आज सख्त धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान राजगुरु नगर के बी-ब्लॉक निवासी पवनीत सिंह के रूप में हुई है। सुबह 6 बजे धमाके के साथ कोठी में घुसी कार शिकायतकर्ता डॉ. राजिंदर मित्तल जो DMC अस्पताल में कार्यरत हैं ने बताया कि घटना 19 अप्रैल की सुबह करीब 6 बजे की है। वे अपने परिवार के साथ घर के अंदर मौजूद थे, तभी बाहर एक जोरदार धमाका हुआ। जब तक वे बाहर निकलकर देखते, एक सफेद रंग की कोरोला एल्टिस कार (CH-01-BM-1856)उनकी कोठी की मुख्य दीवार को तोड़कर घर के अंदर घुस चुकी थी। रफ्तार इतनी तेज थी कि दीवार के बाहर लगा एक भारी पेड़ भी जड़ से उखड़ गया। घर का पिलर टूटा, फर्नीचर और कंप्यूटर का भारी नुकसान डॉ. मित्तल के अनुसार आरोपी पवनीत सिंह कार को बेहद लापरवाही से और नशे की हालत में चला रहा था। दीवार तोड़ने के बाद कार घर के मेन पिलर से जा टकराई। इस टक्कर की वजह से कोठी के खिड़की-दरवाजों के शीशे टूट गए और अंदर रखा कीमती फर्नीचर व कंप्यूटर सिस्टम पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद,पकड़े जाने के डर से आरोपी अपनी कार को मौके पर ही लावारिस छोड़कर फरार हो गया। आज हुई कानूनी कार्रवाई: BNS की नई धाराओं में फंसा आरोपी हालांकि यह घटना पिछले महीने की थी, लेकिन पुलिस ने गहन जांच के बाद आज आरोपी पवनीत सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सराभा नगर थाने के एएसआई (ASI) जसविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 (लापरवाही से वाहन चलाना) और 324(4) (संपत्ति को नुकसान पहुँचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *