तेज स्पीड से चलाने पर 69 गाड़ियों के काटे चालान:यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की

Actionpunjab
1 Min Read




डीग पुलिस की यातायात शाखा ने एसपी शरण गोपीनाथ के. के निर्देशन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 138 वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और नियमों की अवहेलना रोकने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न मार्गों पर एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान सर्वाधिक 69 चालान तेज गति से वाहन चलाने वाले ड्राइवरों के विरुद्ध किए गए। इसके अलावा बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 55 चालकों पर भी कार्रवाई की गई और उन्हें सुरक्षा नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई। अवैध पार्किंग करने पर 5 गाड़ियों पर कार्रवाई
राजमार्गों पर अवैध रूप से वाहन पार्क कर बाधा उत्पन्न करने वाले 5 वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। वहीं, शराब पीकर वाहन चलाकर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालने वाले 3 चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत सख्त कार्रवाई की गई। ज्यादा सवारी बैठाने पर 3 का काटा चालान
अन्य उल्लंघनों में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर 3 चालान, बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने पर 2 चालान और वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करने पर 1 चालान काटा गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *