![]()
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में जमीन को लेकर मानसिक तनाव से जूझ रहे किसान ने जहरीली दवा पीकर जान दे दी। किसान ने अपनी जमीन पत्नी और बेटे के नाम कर दी थी। उसके बाद उसकी पत्नी ऑस्ट्रेलिया चली गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया। मृतक की पहचान 39 वर्षीय हरप्रीत सिंह निवासी झांसा रोड के रूप में हुई है। हरप्रीत पिछले 4 साल से गहरे तनाव में था। आज बुधवार को उसने घर पर ही कोई जहरीली दवा पी ली। हालत बिगड़ने पर परिवार उसे इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाई के नाम पर थी 15 एकड़ जमीन गुरदेव सिंह ने पुलिस को बयान में बताया कि परिवार के पास गांव घमूरखेड़ी गांव में करीब 30 एकड़ जमीन है। उन दोनों भाइयों के हिस्से में 15-15 एकड़ जमीन आई थी। वर्ष 2020 में हरप्रीत सिंह ने अपनी 12 एकड़ जमीन बेटे ब्रुशान और 3 एकड़ जमीन पत्नी प्रवीन कौर के नाम करवा दी थी। जमीन ट्रांसफर होने से बढ़ा तनाव भाई के मुताबिक, जमीन ट्रांसफर होने के बाद उसका बड़ा भाई हरप्रीत मानसिक तनाव में रहने लगा। इस बात को लेकर परेशान रहता था और धीरे-धीरे डिप्रेशन में चला गया। साल 2021 में हरप्रीत सिंह की पत्नी प्रवीन कौर अपने बेटे को लेकर ऑस्ट्रेलिया चली गई इसके बाद हरप्रीत अपने परिवार के साथ कुरुक्षेत्र में रहने लगा। मां के पास रहता था भाई पिछले करीब तीन साल से उसका भाई हरप्रीत सिंह अपनी मां गुरमीत कौर के पास रह रहा था। आज हरप्रीत सिंह ने खेतों में इस्तेमाल होने वाली कोई दवा पी ली। दवा पीने के कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उल्टियां शुरू हो गईं। वे तुरंत उसे प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस बोली- इत्तेफाकिया रिपोर्ट दर्ज सूचना मिलने पर थाना कृष्णा गेट पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने भाई के बयान पर इत्तेफाकिया रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम करवाया। परिवार ने किसी पर शक नहीं जताया।
कुरुक्षेत्र में किसान ने निगली जहरीली दवा:जमीन ट्रांसफर होने से था परेशान, पत्नी-बेटा रह रहे ऑस्ट्रेलिया, उनके नाम थी प्रॉपर्टी
Leave a comment