फाजिल्का में सुनार की दुकान पर हमला:गहनों के विवाद में मारपीट, दुकानदार घायल, स्वर्णकार यूनियन ने दी शहर बंद की चेतावनी

Actionpunjab
3 Min Read




फाजिल्का की घास मंडी में स्थित एक सुनार की दुकान पर कुछ लोगों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में दुकानदार घायल हो गया, जिसे तुरंत उपचार के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, स्वर्णकार यूनियन के सदस्य भी बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंचे और रोष जताया।दुकानदार शाम सुंदर ने बताया कि घास मंडी में उनके चाचा-ताया की ‘राम एंड संस’ नाम से दुकान है। बुधवार को कुछ लोग दुकान पर आए और दावा करने लगे कि उन्होंने अपने गहने उनके पास जमा करवाए थे और इसके लिए 20 हजार रुपए भी दिए थे। इस पर दुकानदार ने कहा कि वह रिकॉर्ड चेक कर लेते हैं और यदि कोई गहना जमा हुआ होगा तो लौटा दिया जाएगा। लेकिन जांच करने पर रिकॉर्ड में ऐसा कोई विवरण नहीं मिला। जब यह बात उन लोगों को बताई गई तो वे भड़क गए और अचानक दुकान पर हमला कर दिया। शाम सुंदर के अनुसार, आरोपियों ने दुकान में घुसकर मारपीट की और तोड़फोड़ भी की। शोर सुनकर जुटे लोग इस दौरान वह घायल हो गए। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग और स्वर्णकार एसोसिएशन के सदस्य मौके पर पहुंचे। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजिंदर वर्मा ने बताया कि जब वह मामले को शांत करवाने के लिए दुकान पर पहुंचे, तो आरोपियों ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की की और स्थिति को और बिगाड़ दिया। उन्होंने इस घटना को सरेआम गुंडागर्दी बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो शहर बंद किया जा सकता है।वहीं, एएसआई पूर्ण सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने दुकानदार के साथ मारपीट की और अपनी कार मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *