![]()
सीकर जिले के खाटूश्यामजी क्षेत्र के रहने वाले BSF जवान सुल्तान सिंह नटवाड़िया का ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। सुल्तान सिंह नटवाड़िया BSF की 90वीं बटालियन में गुजरात के गांधीधाम में तैनात थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही सांवलपुरा गांव स्थित उनके निवास पर शोक की लहर दौड़ गई और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। शहीद सुल्तान सिंह को अंतिम सम्मान देने के लिए गुरुवार सुबह 9 बजे अलोदा सदर थाने से तिरंगा रैली निकाली जाएगी। यह रैली अलोदा से शुरू होकर उनके पैतृक गांव सांवलपुरा तक पहुंचेगी। इस तिरंगा यात्रा में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पूर्व सैनिक संगठन और आसपास के गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शिरकत करेंगे। शहादत पर गर्व, व्यापारियों ने बंद रखी दुकानें शहीद सुल्तान सिंह के पिता हरलाल सिंह नटवाड़िया और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, लेकिन गमगीन माहौल के बीच उन्हें अपने बेटे की शहादत पर गर्व भी है। ग्रामीणों ने बताया- सुल्तान सिंह हमेशा ऊर्जावान रहते थे और क्षेत्र के युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित करते थे। शहीद के सम्मान में खाटूश्यामजी और सांवलपुरा क्षेत्र के व्यापारियों ने अपनी दुकानें स्वैच्छिक रूप से बंद रखने का निर्णय लिया है। प्रशासन ने शहीद की पार्थिव देह के पहुंचने से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुल्तान सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।
ड्यूटी के दौरान BSF जवान की हार्ट अटैक से मौत:सीकर में व्यापारियों ने बंद रखीं दुकानें, कल अलोदा से सांवलपुरा तक निकलेगी तिरंगा यात्रा
Leave a comment