झांसी के बालू घाट पर एसडीएम ने करा दी खुदाई:जिस रास्ते से गुजर रहे थे अवैध खनन के ट्रैक्टर, वहां चार फीट गहरे गड्ढे कराए

Actionpunjab
2 Min Read




झांसी की मोंठ तहसील क्षेत्र में अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खिरिया घाट और तालौड़ में लंबे समय से चल रहे अवैध खनन की शिकायतों के बाद एसडीएम अवनीश तिवारी ने मौके पर पहुंचकर खनन में इस्तेमाल हो रहे रास्ते को जेसीबी मशीन से खुदवाकर बंद करा दिया। दो तस्वीरें देखें… प्रशासन को लगातार सूचना मिल रही थी कि मोंठ थाना क्षेत्र के खिरिया घाट और शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के तालौड़ से अवैध रूप से बालू का उत्खनन किया जा रहा है। खनन माफिया रात-दिन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए बालू का परिवहन कर रहे थे। शिकायतों के बाद एसडीएम अवनीश तिवारी ने टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया और अवैध खनन में प्रयुक्त रास्ते को पूरी तरह बाधित करा दिया, ताकि वाहनों की आवाजाही रोकी जा सके।
एसडीएम ने साफ कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि खनन गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाए और दोबारा अवैध खनन सामने आने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। सांसद ने भी उठाए थे सवाल
बीते दिनों गरौठा विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे झांसी-ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा ने भी इलाके में हो रहे अवैध खनन को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने अधिकारियों के सामने इस मुद्दे को उठाते हुए कार्रवाई की जरूरत बताई थी। सांसद के बयान के बाद जिले की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया था। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन के कदम का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि अब क्षेत्र में अवैध खनन पर प्रभावी रोक लग सकेगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *