लुधियाना में बीच सड़क खड़े कंटेनर से टकराई बाइक:लापरवाही ने ली जान ,तीन बहनों के इकलौते भाई की मौत मामला दर्ज

Actionpunjab
2 Min Read




लुधियाना के साहनेवाल में गांव नंदपुर स्थित भारत पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसा सामने आया है। सड़क के बीचों-बीच बिना किसी इंडिकेटर या सुरक्षा संकेतों के खड़े एक ट्रक कंटेनर के कारण 33 वर्षीय युवक की जान चली गई। मृतक अपने पीछे दो छोटे बच्चे और परिवार छोड़ गया है। पुलिस ने आज अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। काम से घर लौट रहा था पीड़ित मृतक की पहचान पवन शर्मा (33) के रूप में हुई है जो पेशे से ड्राइवर था। जानकारी के अनुसार पवन लुधियाना में अपना काम खत्म करके वापस साहनेवाल लौट रहा था। प्रिंस कुमार निवासी साहनेवाल कलां ने पुलिस को बताया कि 5 मई को वह और उसका दोस्त पवन शर्मा अपने-अपने मोटरसाइकिलों पर सवार होकर घर जा रहे थे। तीन बहनों का इकलौता भाई था पवन इस हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया है। पवन अपने घर का मुख्य सहारा था और वह तीन बहनों का इकलौता भाई था। पवन शादीशुदा था और उसके दो छोटे बच्चे हैं। प्रिंस ने बताया कि जब वे गांव नंदपुर के पास भारत पेट्रोल पंप के करीब पहुंचे तो सड़क के बीच में एक ट्रक कंटेनर (नंबर: PB10JA-4134) बिना किसी पार्किंग लाइट या चेतावनी बोर्ड के खड़ा था। अंधेरा होने और कोई संकेत न होने के कारण पवन की बाइक सीधे कंटेनर के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पवन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर फरार जैसे ही हादसा हुआ अज्ञात ड्राइवर मौके का फायदा उठाकर अपना ट्रक कंटेनर लेकर वहां से भाग निकला। साहनेवाल पुलिस ने प्रिंस कुमार के बयानों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 285, 106 और 324(4) के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और ट्रक नंबर के जरिए फरार ड्राइवर की तलाश कर रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *