प्रतापगढ़ के रोहनियों रामपुर में पेयजल संकट:ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जल्द स्थायी समाधान की मांग

Actionpunjab
2 Min Read




प्रतापगढ़ जिले के रोहनियों रामपुर क्षेत्र में भीषण जल संकट के चलते ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर के निजी सहायक को एक ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने पीने के पानी और पशुओं के लिए पानी की भारी किल्लत के तत्काल समाधान की मांग की है। कई सालों से गांव में पानी की किल्लत ज्ञापन में बताया गया है कि पिछले कई सालों से गांव में पीने के पानी की गंभीर कमी बनी हुई है। गांव के हैंडपंप सूख चुके हैं। भीषण गर्मी और ऊंचाई वाले क्षेत्र के कारण हैंडपंपों से पानी निकालना बेहद मुश्किल हो गया है, जिससे दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बच्चे और बुजुर्ग इस समस्या से सबसे अधिक परेशान हैं। ज्ञापन में बताया- आए दिन सूखे कुएं में गिर रहे पशु ग्रामीणों के अनुसार, पानी की कमी के कारण पशु प्रतिदिन सूखे कुओं में गिर रहे हैं, जिन्हें बाहर निकालना कठिन होता है। पीने के पानी के लिए ग्रामीणों को 2-3 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है, जहां से वे मुश्किल से 12 घड़े पानी ही ला पाते हैं। सिर पर ढोकर पानी लाना पशुओं के लिए और भी कठिन हो जाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल पानी के टैंकर उपलब्ध कराने, 600 फीट गहरा नया बोरवेल खुदवाने, सूखे हैंडपंपों की मरम्मत या उन्हें बदलने, तथा पशुओं के लिए पानी के टांके (टैंक) बनवाने का अनुरोध किया है। उन्होंने रानी गलथानी को भी फिर से चालू करने की मांग की है, ताकि पशु-पक्षियों को पानी मिल सके। ये ग्रामीण रहे शामिल ज्ञापन सौंपने वालों में दिनेश जीत, आशाराम, नरसिंह, मल, जीतू, राजेंद्र और विक्रम सहित कई ग्रामवासी शामिल थे। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस गंभीर समस्या पर तत्काल ध्यान देने और स्थायी समाधान उपलब्ध कराने की अपील की है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *