जाखल में रेलवे रोड का निर्माण शुरू:1.5 करोड़ रुपए होंगे खर्च, दोनों तरफ 3-3 फुट के रैंप बनाए जाएंगे

Actionpunjab
2 Min Read




फतेहाबाद जिले के जाखल में स्थित नई बस्ती रेलवे रोड के निर्माण की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। यह एक किलोमीटर लंबी सड़क लंबे समय से खराब स्थिति में थी। बारिश के दौरान सड़क पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती थी, जिससे स्थानीय निवासियों को आवागमन में काफी परेशानी होती थी। 1.5 करोड़ रुपए होंगे खर्च लोगों की समस्याओं को देखते हुए, पीडब्ल्यूडी ने डामर की जगह सीमेंट कंक्रीट (सीसी) सड़क बनाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा था। सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और इसके लिए धनराशि भी जारी कर दी है। इस एक किलोमीटर लंबी सीसी सड़क के निर्माण पर करीब 1.5 करोड़ रुपए से अधिक खर्च होने का अनुमान है। इससे क्षेत्र के लोगों को आवाजाही में बड़ी राहत मिलेगी। 3-3 फुट के रैंप बनाए जाएंगे लोक निर्माण विभाग के एसडीओ विजय शर्मा ने बताया कि नई बस्ती रेलवे रोड का निर्माण सीमेंट कंक्रीट से किया जाएगा। सड़क की चौड़ाई 18 फुट होगी और इसके दोनों तरफ 3-3 फुट के रैंप बनाए जाएंगे, ताकि वाहनों और पैदल चलने वालों को कोई असुविधा न हो। शर्मा ने यह भी बताया कि जलभराव की समस्या के समाधान के लिए सड़क को लगभग एक फुट से अधिक ऊंचा करके बनाया जाएगा और जल निकासी की समुचित व्यवस्था की जाएगी। यह सड़क जाखल जंक्शन को भूना-कुलां मुख्य मार्ग से जोड़ती है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *