पैक्स प्रबंधक पर 24 लाख के घोटाले का आरोप:टोहाना की महिला ने सीएम सैनी-डीसी को दी शिकायत, कार्रवाई किए जाने की मांग

Actionpunjab
2 Min Read




टोहाना के गांव कन्हड़ी निवासी दर्शना देवी ने प्राइमरी एग्रीकल्चर क्रेडिट सोसाइटी (पैक्स) प्रबंधक बलजिंदर सिंह पर 24 लाख रुपए का घोटाले का आरोप लगाया है। महिला ने इस संबंध में मुख्यमंत्री नायब सैनी और जिला उपायुक्त फतेहाबाद को शिकायत भेजी है। शिकायतकर्ता दर्शना देवी के अनुसार, दी हिम्मतपुरा एम पैक्स लिमिटेड हिम्मतपुरा, टोहाना के प्रबंधक बलजिंदर सिंह पर लाखों रुपए का स्टॉक रखने का आरोप है। ऑफ सीजन में उन्होंने लगभग 24 लाख रुपए का खाद-बीज, दवाइयां और अन्य वस्तुएं बेचकर पैसा अपनी जेब में रख लिया। इस कथित घोटाले से समिति को भारी वित्तीय नुकसान हो रहा है। दर्शना देवी ने बताया कि समिति के तीन बिक्री केंद्र हिम्मतपुरा, कन्हड़ी और नत्थूवाल में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि डीओ, ब्रांच मैनेजर और इंस्पेक्टर टोहाना-2 भी इस मामले में शामिल हैं और कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उपायुक्त से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग शिकायतकर्ता ने उपायुक्त से पैक्स प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और विभागीय कार्रवाई की मांग की है। शिकायत की प्रतियां हरियाणा के मुख्यमंत्री, पुलिस अधीक्षक और उप-निदेशक कृषि विभाग, फतेहाबाद को भी भेजी गई हैं। इस मामले में पैक्स जीएम छैलू राम ने बताया कि ब्रांच मैनेजर को जांच के आदेश दिए गए हैं। उनकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पैक्स प्रबंधक बलजिंदर सिंह ने आरोपों को निराधार बताया और कहा कि उन्होंने काफी रुपया जमा करवा दिया है और जल्द ही पूरा बकाया क्लियर कर देंगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *