![]()
अबोहर के ढाणी करनैल निवासी एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की की आज गांव सप्पांवाली की ढाणी में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की मां ने उस युवक पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है, जिससे लड़की ने भागकर शादी की थी। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। जानकारी के अनुसार, करीब 16 वर्षीय हरमनजीत कौर पुत्री बलविंदर सिंह की मां आशा रानी ने बताया कि अजीत नगर निवासी अजय पुत्र बख्शीश सिंह उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर ले गया था। दोनों ने एक मंदिर में शादी कर ली थी। युवक और लड़की में हुआ था विवाद आशा रानी के मुताबिक, आज अजय की सप्पांवाली की ढाणी में रहने वाली बहन ने उन्हें गेहूं काटने के लिए अपनी ढाणी में बुलाया था। अजय हरमनजीत कौर को अपने साथ ढाणी ले गया, जहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद अजय खेत में गेहूं काटने चला गया। इसी दौरान हरमनजीत कौर ने जहर निगल लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। अजय अपने परिजनों के साथ उसे एक निजी डॉक्टर के पास ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वे शव को वापस अजीत नगर ले आए और इसकी सूचना हरमनजीत कौर की मां आशा रानी को दी। थाना नंबर एक और सीडफार्म चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मां ने युवक पर लगाया आरोप इधर मृतका की मां ने अजय पर उसकी बेटी को मारने के कथित आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने जानबूझकर करीब 4 बजे उनकी बेटी के मृत होने की सूचना दी जबकि उन्होने ही उसे जहर देकर मारा है। इधर युवक अजय ने माना कि बेशक के उसके माता पिता हरमनजोत को पसंद नहीं करते थे। लेकिन उसकी व हरमन की आपस में काफी अच्छी निभ रही थी उस पर लगाए आरोप निराधार हैं। इधर थाना प्रभारी मनिंदर सिंह व सीडफार्म चौकी इंचार्ज एएसआई भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि मृतका के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है लेकिन यह मामला थाना खुईयां सरवर के अंतर्गत आता है इसलिए वहां कीपुलिसही इस मामले में बनती कार्रवाई करेगी
अबोहर में नाबालिग लड़की की मौत:मां बोली- युवक ने जहर देकर हत्या की, युवक बोला- हमारे रिश्ते अच्छे थे
Leave a comment