दवाई कंपनी के अकाउंटेंट ने 27 लाख का किया गबन:ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए लंबे समय से कर रहा था हेराफेरी, नेटवर्क खंगालने में जुटी करनाल पुलिस

Actionpunjab
2 Min Read




करनाल की एक दवाई कंपनी में अकाउंटेंट द्वारा लाखों रुपए के गबन का मामला सामने आया है। कंपनी अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को मेडिकल करवाने के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया है। अब पुलिस रिमांड के दौरान उससे गहनता से पूछताछ कर पूरे मामले का खुलासा करने में जुटी है। लंबे समय से कर रहा था गड़बड़ी
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आरोपी रितेश, करनाल स्थित जी-लैब दवाई कंपनी में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत था। वह काफी समय से गलत तरीके से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर रहा था और इसी दौरान करीब 27 लाख रुपए का गबन कर गया। शिकायत मिलते ही हुई कार्रवाई
कंपनी अधिकारियों को जब इस गड़बड़ी का पता चला तो उन्होंने तुरंत पुलिस को शिकायत दी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की और वीरवार को आरोपी रितेश को गिरफ्तार कर लिया। उसी दिन शाम को उसका मेडिकल करवाया गया। कोर्ट ने भेजा पुलिस रिमांड पर
इकॉनोमिक सेल में तैनात एएसआई सतबीर सिंह ने बताया कि मेडिकल के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। अब पुलिस उससे पूछताछ कर यह जानने का प्रयास कर रही है कि उसने पैसे किस तरह ट्रांसफर किए और इस पूरे मामले में कोई अन्य व्यक्ति शामिल है या नहीं। नेटवर्क और रिकवरी पर फोकस
पुलिस के अनुसार अभी प्राथमिक जांच में एक ही आरोपी सामने आया है। रिमांड के दौरान उससे गहनता से पूछताछ की जाएगी ताकि गबन की राशि की रिकवरी हो सके और अगर कोई अन्य व्यक्ति इस मामले में शामिल है तो उसका भी खुलासा किया जा सके।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *