दूध की जगह शराब बेचने की तैयारी:बुजुर्ग दुकानदार बोला – बगल में मेरी दुकानदारी खराब हो जाएगी, पड़ौसी ने गलत किया

Actionpunjab
2 Min Read




अलवर शहर में भगत सिंह सर्किल के निकट रोड नंबर दो पर दूध की दुकान को बंद कर उसकी जगह शराब की दुकान खोलने की तैयारी है। कॉलोनी के लोगों को पता चला तो महिला पुरुष शराब का ठेका खुलने से पहले विरोध में उतर आए। दुकान के आगे धरना देकर बैठे हैं। उनकी एक ही मांग है कि यहां शराब की दुकान नहीं खुले। रोजाना उनकी बहन बेटियां यहां से निकलती है। शराब बिकने लगेगी तो उनको लज्जित होना पड़ेगा। इस मामले में वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने आश्वासन दया कि है कि ठेका नहीं खुलने दिया जाएगा। यहां के निवासी तरुण कुमार सैनी ने बताया कि 6 मई को सुबह 10 बजे यहां शराब शिफ्ट हो रही थी। पता चलते ही महिलाएं पुरुष विरोध में आ गए। उसके बाद से धरना प्रदर्शन हो रहा है। दूध बचेने वाले की दुकान है। उसने अधिक पैसे के लालच में शराब विक्रेताओं को दुकान बेच दी है। पहले भी यहां कई बार शराब का ठेका खोलने की कोशिश की है। लेकिन हमने शराब का ठेका नहीं खोलने दिया। अब हमने वन राज्य मंत्री संजय शर्मा को शिकायत की है। उसके बाद आबकारी अधिकारी ने आश्वासन दिया है कि ठेका नहीं खोलने दिया जाएगा। दुकानदार बुजुर्ग ओमप्रकाश अरोड़ा नेक हा कि मेरी दुकानदारी खराब हो जाएगी। पडौसी ने नीचता का काम किया है। ठेकेदार को लोग धमकी देने लगे हैं। महिला पुलिस बुलाकर खदड़ने की धमकी दी जाती है। पुलिस को भी शिकायत कर चुके हैं। महिला ललिता देवी ने कहा कि 3 दिन से धूप में बैठे हैं। सब काम छोड़कर यहां आते हैं। ठेकेदार के लोग आकर धमकी देते हैं। बगल में हमारा मकान है। बच्चे यहां से आते-जाते हैं। हमारे छोटे-छोटे बच्चे स्कूल जाते हैं। बालिकाएं भी यहां से निकलती है। शराब बिकेगी सबको डर लगेगा। स्कूल का बस स्टॉप भी यहीं है। बुजुर्ग महिला ने कहा कि माहौल बिगड़ेगा। शराबी बच्चियों को परेशान करेंगे। आसपास में शराबी घुस जाएंगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *