Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

Actionpunjab
6 Min Read


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भारत ने रक्षा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए पहली स्वदेशी ग्लाइड वेपन सिस्टम ‘TARA’ का सफल परीक्षण किया है। DRDO और भारतीय वायुसेना ने 8 मई 2026 को ओडिशा तट के पास इसका पहला फ्लाइट-ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा किया।

TARA एक मॉड्यूलर रेंज एक्सटेंशन किट है। यह भारत की पहली स्वदेशी ग्लाइड हथियार प्रणाली है, जो किसी भी सामान्य हथियार को घातक और सही दिशा में सटीक मार करने वाले हथियार में बदलने में सक्षम है।

अधिकारियों के मुताबिक, Tactical Advanced Range Augmentation (TARA) सिस्टम बिना गाइडेड वारहेड्स को प्रिसिजन-गाइडेड हथियारों में बदलने में सक्षम है। इसे भारत की रक्षा क्षमता को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

यह सिस्टम पूरी तरह स्वदेशी तकनीक पर आधारित है और ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को भी मजबूती देता है। रक्षा क्षेत्र में विदेशी तकनीक पर निर्भरता कम करने के प्रयासों के बीच इसे बड़ी सफलता माना जा रहा है।

आज की बाकी बड़ी खबरें…

मणिपुर के सेनापति जिले में हथियार और गोला-बारूद का जखीरा बरामद

मणिपुर के सेनापति जिले में असम राइफल्स ने एक बड़े ऑपरेशन में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। अधिकारियों के मुताबिक यह कार्रवाई 7 मई को खुफिया जानकारी के आधार पर की गई।

यह ऑपरेशन 16 असम राइफल्स ने मरानमेई हिल रेंज इलाके में चलाया। अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई ARFIU और 3 CIB से मिले इनपुट के आधार पर की गई थी, जिसे बाद में असम राइफल्स के अपने इंटेलिजेंस नेटवर्क से भी सत्यापित किया गया।

अधिकारियों के अनुसार, यह ऑपरेशन क्षेत्र में उग्रवादी गतिविधियों और अवैध हथियारों की आवाजाही पर रोक लगाने के प्रयासों का हिस्सा है। हालांकि बरामद हथियारों और गोला-बारूद की संख्या या प्रकार के बारे में फिलहाल विस्तृत जानकारी जारी नहीं की गई है।

पुरानी दिल्ली में 310 घरों के रहवासियों को 15 दिन में घर खाली करने का नोटिस; यमुना के बाढ़ क्षेत्र में रहते हैं

दिल्ली सरकार ने पुरानी दिल्ली में यमुना के बाढ़ क्षेत्र के पास रहने वाले निवासियों को बेदखली के नोटिस जारी किए हैं। सरकार ने बाढ़ के जोखिम और सार्वजनिक सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए, आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत यह कदम उठाया है।

पुरानी दिल्ली के एडीशनल DM के नोटिस के अनुसार, यमुना बाजार के पास लगभग 310 घरों को दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के स्वामित्व वाली बाढ़ क्षेत्र की जमीन पर अवैध अतिक्रमण के रूप में चिह्नित किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि जब यमुना नदी में जलस्तर बढ़ता है, तो यह इलाका हर साल आने वाली बाढ़ की चपेट में आ जाता है, जिससे इंसानी जान, मवेशियों और संपत्ति को गंभीर खतरा पैदा होता है।

प्रशासन ने निवासियों को नोटिस की तारीख से 15 दिनों के भीतर यह इलाका खाली करने का निर्देश दिया है। लोगों से यह भी कहा गया है कि वे अपनी चीजें और निर्माण बाढ़ क्षेत्र से अपनी मर्जी से हटा लें।

SIR ट्रिब्यूनल : जस्टिस शिवगणनम का इस्तीफा

पश्चिम बंगाल में विस चुनाव के बाद कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस टीएस शिवगणनम ने एसआईआर से जुड़े अपीलीय ट्रिब्यूनल से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफे के लिए व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है। जस्टिस शिवगणनम ने चुनाव से पहले कांग्रेस उम्मीदवार मोताब शेख का नाम मतदाता सूची में शामिल करने का रास्ता साफ किया था। शेख बाद में जीते भी।

KPIT टेक्नोलॉजी के सह-संस्थापक रवि पंडित का 75 साल की उम्र में निधन

मोबिलिटी टेक्नोलॉजी कंपनी KPIT टेक्नोलॉजीज के सह-संस्थापक और चेयरमैन रवि पंडित का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। कंपनी के मुताबिक वह कुछ समय से बीमार थे। उनकी उम्र 75 साल थी। वि पंडित उद्योग जगत के जाने-माने नामों में शामिल थे।

रवि पंडित गोल्ड मेडलिस्ट चार्टर्ड अकाउंटेंट थे और अमेरिका के MIT Sloan School of Management के पूर्व छात्र भी रहे। वह प्रोफेशनल सर्विस फर्म किर्तने एंड पंडित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (KPCA) के चेयरमैन भी थे।

तीन दशक से ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने भारत और विदेशों में टेक्नोलॉजी आधारित मोबिलिटी सॉल्यूशंस और सस्टेनेबिलिटी पहल को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई।

संजय कपूर संपत्ति विवाद में पूर्व सीजेआई चंद्रचूड़ मध्यस्थ

सुप्रीम कोर्ट ने दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की मां रानी कपूर और पत्नी प्रिया कपूर के बीच फैमिली ट्रस्ट विवाद में पूर्व सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ को मध्यस्थ नियुक्त किया। कोर्ट ने कहा, ये पारिवारिक मामला है। परिवार तक सीमित रखें। मनोरंजन न बनाएं। कोर्ट ने दोनों पक्षों को खुले मन से मध्यस्थता में शामिल होने और बयानबाजी से दूर रहने को कहा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *