बुलंदशहर में राष्ट्रीय लोक अदालत कल:एक लाख से अधिक वादों के निस्तारण का रखा गया लक्ष्य

Actionpunjab
1 Min Read




बुलंदशहर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जनपद न्यायालय परिसर में सुबह 10 बजे से शुरू होने वाली इस अदालत में एक लाख से अधिक वादों के निस्तारण का लक्ष्य रखा गया है। न्यायिक अधिकारियों और संबंधित विभागों ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। निस्तारण आपसी सहमति से किया जाएगा इस राष्ट्रीय लोक अदालत में दीवानी, राजस्व, पारिवारिक, बैंक ऋण, बिजली बिल, मोटर दुर्घटना दावा, श्रम और फौजदारी के शमनीय वादों का निस्तारण आपसी सहमति से किया जाएगा। प्री-लिटिगेशन मामलों को भी इसमें शामिल किया गया है, जिससे लोगों को अदालती प्रक्रिया से राहत मिल सके। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में लोक अदालत पहुंचकर अपने मामलों का निस्तारण कराने की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार, लोक अदालत कम समय में सरल, सस्ता और स्थायी समाधान प्रदान करती है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *