फरीदाबाद में वकीलों की हड़ताल का तीसरा दिन:कोर्ट में काम पूरी तरह ठप्प, प्रधान बोले- जज के माफी मांगने पर खत्म होगी

Actionpunjab
2 Min Read




फरीदाबाद में जज के द्वारा बार एसोसिएशन के प्रधान और वकीलों के साथ किए गए दुर्व्यवहार को लेकर वकील तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। उन्होंने काम को पुरी तरह से ठप्प रखा। वकीलों ने कहा कि जब कर जज के द्वारा माफी नही मांगी जाती और आपने आदेश वापिस नही लिए जाते है उनकी हड़ताल जारी रहेगी। क्या था पूरा विवाद वकील जोगिन्द्र नरवत ने जानकारी देते हुए बताया कि बार के प्रधान राजेश बैंसला के साथ रमेश और सुनील नामक वकील जज की कोर्ट में किसी मामले को लेकर गए थे। जहां पर वकील मामले में तारीख ना देने की मांग कर रहे थे। लेकिन जज के द्वारा 2 महीने बाद की तारीख लगा दी गई। जज के द्वारा प्रधान और वकीलों के साथ गलत व्यवहार करते हुए खिलाफ में कार्रवाही करनेके आदेश जारी किए गए। माफी मांगने तक जारी रहेगी हड़ताल बार प्रधान राजेन्द्र बैंसला ने कहा कि जज का रवैया वकीलों के खिलाफ शुरू से ही खराब रहा है। अपनी कोर्ट के अंदर वकीलों को धमकाना, वकीलों के साथ दुर्व्यवहार करना उनकी आदत है। जिला बार एसोसिएशन फरीदाबाद के सभी वकील एक जुट हैं और जल्दी ही फरीदाबाद के न्यायाधीश के खिलाफ इंस्पेक्टिंग जज से शिकायत करेंगे। इस मौके पर पूर्व प्रधान जोगिंद्र नरवत, सतबीर शर्मा, सत्येंद्र अधाना,वीर एमपी नागर, बिल्लू धनकड़, ओपी यादव, देवेन्द्र त्यागी, धीरज आढाना, जग्गी आढाना, धर्मेन्द्र, आदि सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *