जलालाबाद के नए खेल स्टेडियम से 24 लाइटें चोरी:पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार, 15 लाइटें बरामद

Actionpunjab
2 Min Read




जलालाबाद के गांव रत्ता खेड़ा में बन रहे खेल स्टेडियम से लाइटें और बिजली की तार चोरी होने का मामला सामने आया है। गांव में सरकार की ग्रांट से नए खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी दौरान स्टेडियम में लगाई गई करीब 24 हाईमास्ट लाइटें और लगभग 500 फीट बिजली सप्लाई की तार चोरी कर ली गई। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गांव के सरपंच जरनैल सिंह ने बताया कि गांव में युवाओं को खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नया स्टेडियम बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 29 अप्रैल की रात एक युवक स्टेडियम परिसर में घुसा और वहां लगी 27 फुट लंबी 24 लाइटें तथा बिजली की तार चोरी कर फरार हो गया। घटना के बाद तुरंत पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस ने जांच के दौरान पकड़ा मामले की जांच कर रही पंजाब पुलिस के थाना वैरोका पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गौरी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 15 चोरी की गई लाइटें भी बरामद कर ली हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा ताकि चोरी में शामिल अन्य लोगों और बाकी सामान के बारे में पूछताछ की जा सके।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *