बिना शराब पिए सो नहीं पाती थीं नीतू कपूर:ऋषि कपूर के निधन के बाद मेंटली ब्रेकडाउन हुआ, ट्रोलिंग से हुईं दुखी

Actionpunjab
3 Min Read




एक्ट्रेस नीतू कपूर ने हाल ही में पति ऋषि कपूर के निधन के बाद के कठिन दौर पर खुलकर बात की।सोहा अली खान के यूट्यूब शो में बातचीत में नीतू ने बताया कि 2020 में ऋषि कपूर के निधन के बाद वह मेंटली ब्रेकडाउन हो गई थीं। उन्होंने बताया कि ऋषि कपूर के निधन के बाद वह कई महीनों तक रातभर जागती रहती थीं। कई बार पूरी रात नींद नहीं आती थी। धीरे-धीरे हालत ऐसी हो गई कि बिना शराब पिए उन्हें नींद नहीं आती थी। शो के दौरान नीतू कपूर अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ मौजूद थीं। बातचीत में नीतू ने कहा कि लोग उन्हें गलत समझ रहे थे। जब उन्होंने टीवी शो और फिल्मों में वापसी की, तो सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कहा कि पति के निधन के तुरंत बाद वह काम पर लौट आईं। इस बात ने उन्हें बहुत दुख पहुंचाया। नीतू ने कहा कि लोग उनकी मजबूरी नहीं समझ पाए। वह खुद को संभालने और दर्द से बाहर निकलने की कोशिश कर रही थीं। जुग जुग जियो के दौरान थीं काफी नर्वस नीतू कपूर नीतू ने बताया कि डायरेक्टर करण जौहर ने उन्हें दोबारा काम शुरू करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि फिल्म जुग जुग जियो की शूटिंग के दौरान वह काफी नर्वस थीं, लेकिन इसी अनुभव ने उन्हें फिर से मजबूत बनने में मदद की। ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी 22 जनवरी 1980 को हुई थी। दोनों ने 1970 और 1980 के दशक में कई फिल्मों में साथ काम किया। उनके दो बच्चे रिद्धिमा कपूर साहनी और रणबीर कपूर हैं। ऋषि कपूर को 2018 में ल्यूकेमिया होने का पता चला था। इलाज के लिए उन्होंने न्यूयॉर्क में करीब एक साल बिताया। भारत लौटने के बाद भी उन्होंने कुछ फिल्मों में काम किया, लेकिन तबीयत बिगड़ने के कारण दिसंबर 2019 में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 30 अप्रैल 2020 को 67 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया। उनकी आखिरी फिल्म शर्माजी नमकीन मरणोपरांत 2022 में रिलीज हुई थी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *