संत प्रेमानंद महाराज ने कहा:ब्रज ने न बिके मांस – मदिरा, साधु संतों ने किया समर्थन

Actionpunjab
3 Min Read




ब्रज में अंडा, मांस और शराब की बिक्री को लेकर संत प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में संत प्रेमानंद महाराज ब्रज में मांस,मदिरा न बिके इसको लेकर बात करते नजर आ रहे हैं। संत प्रेमानंद महाराज के इस वीडियो के सामने आने के बाद ब्रज के साधु संत और धर्माचार्यों ने उनका समर्थन किया है। वायरल हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर 17 सेकंड के वायरल हो रहे वीडियो में संत प्रेमानंद महाराज कहते हैं हमारे वृंदावन,मथुरा और ब्रज 84 कोस में मांस न बिके और मदिरा न बिके। कम से कम इतना तो हो ही जाए कि जो हमारे पवित्र क्षेत्र हैं उनमें यह अपवित्रता हट जाए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आने के बाद साधु संतों ने इस बयान का समर्थन किया है। मुख्यमंत्री से की मांग संत प्रेमानंद महाराज की मांस,मदिरा बंद करने की मांग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दिनेश शर्मा फलाहारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि आप सनातन हिंदुओं के गौरव हैं और गौरक्षा पीठ के पीठाधीश्वर हैं,आप ब्रजवासियों की भावना को समझते हैं। आप ही ब्रज में मांस मदिरा को प्रतिबंध कर सकते हैं। आप से प्रार्थना है कि इस काम को कर ब्रजवासी और यहां आ रहे श्रद्धालुओं की भावना का सम्मान करें। राधा कृष्ण की है लीला भूमि मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा गया है कि ब्रज भगवान राधा कृष्ण की लीला भूमि है। यहां भगवान ने माखन चोरी की, महारास किया ऐसी पवित्र भूमि पर मांस मदिरा की बिक्री नहीं होनी चाहिए। महामंडलेश्वर रामदास महाराज और साध्वी इन्दुलेखा ने कहा कि यहां मांस और शराब की बिक्री से अपराध बढ़ रहा है। ब्रज साधु संतों की साधना स्थली भी है। यहां तत्काल शराब और मांस की बिक्री बंद होनी चाहिए। धीरेंद्र शास्त्री ने भी की थी मांग ब्रज में संत प्रेमानंद महाराज के अलावा कई अन्य साधु संत भी मांस और शराब की बिक्री बंद करने की मांग कर चुके हैं। नवंबर में सनातन एकता पदयात्रा के समापन पर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने वृंदावन में कहा था कि यहां शराब की बिक्री बंद हो। उनके बयान के बाद हिंदूवादी दक्ष चौधरी और उसके समर्थकों ने प्रेम मंदिर के पीछे स्थित शराब के ठेके पर हंगामा भी किया था।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *