![]()
सिरसा के जैन स्कूल में शुक्रवारा रात्रि को अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में मदद की। कुछ देर बाद फायर विभाग की टीम को सूचना दी गई और दमकल की दो गाड़ियां आग बुझाने को पहुंची। कई देर तक आग पर काबू नहीं पाया गया। अभी रात करीब 11 बजे तक टीम आग बुझाने में जुटी है। जानकारी के अनुसार, ये जैन स्कूल शहर के भादरा बाजार में स्थित है। शुक्रवार रात्रि को अचानक स्कूल परिवार के कक्षा-कक्ष में आग लग गई। हालांकि, उस समय स्कूल में कोई नहीं था। लोगों ने आग लगते हुए देखा और भीड़ जुट गई। वहीं, फायर ब्रिगेड विभाग का कहना है कि अब तक दो गाड़ियां जा चुकी है। स्कूल में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।
सिरसा के जैन स्कूल में लगी आग:आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मदद की, रात्रि की घटना, दो गाड़ियां पहुंची
Leave a comment