![]()
प्रतापगढ़ पुलिस ने चाकू मारकर हत्या के एक मामले में कार्रवाई की है। पारसोला थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है। सभी को न्यायालय में पेश किया गया। यह घटना 3 मई 2026 को हुई थी। शिकायतकर्ता हरीश कुमार (22) ने पारसोला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हरीश और उसका भाई नाथूलाल (मृतक) पाटला बावड़ी गांव में एक सामाजिक कार्यक्रम में गए थे। कार्यक्रम के दौरान हुए झगड़े में नाथूलाल ने एक आरोपी को थप्पड़ मार दी थी। कार्यक्रम से घर लौटते समय पाटला बावड़ी-तलापुर रोड पर एक दुकान के पास आरोपियों ने हरीश और नाथूलाल को रोक लिया। मुकेश मीणा, मानाराम मीणा, वेणीराम मीणा और दो नाबालिगों ने नाथूलाल के साथ मारपीट की और उसके सीने में चाकू से वार कर दिया। इलाज के दौरान नाथूलाल की मौत हो गई। लोहागढ़ बुडेल के जंगलों से पकड़ा घटना के बाद, प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देश पर पारसोला थानाधिकारी राकेश कटारा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी। टीम ने नामजद आरोपियों को लोहागढ़ बुडेल के जंगलों से पकड़ा। गहन पूछताछ और जांच के बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मुकेश (22) पुत्र लालिया उर्फ लालूराम मीणा, मानाराम (22) पुत्र कालिया मीणा और वेणीराम (21) पुत्र नाथूलाल मीणा के रूप में हुई है। ये सभी पाटला बावड़ी, केवातफला के निवासी हैं।
चाकू मारकर हत्या, 3 गिरफ्तार, 2 नाबालिग हिरासत में:3 मई को हुई थी वारदात, प्रतापगढ़ की पारसोला पुलिस ने की कार्रवाई
Leave a comment