फलोदी में झोपड़ी में आग, जिंदा जली बुजुर्ग महिला:दोपहर को घर में सो रही थी, मौके पर मिला महिला कंकाल

Actionpunjab
2 Min Read




फलोदी जिले के लोहावट थाना क्षेत्र के कोलु निम्बायत गांव में एक कच्चे झोपड़े में आग लगने से 90 साल के बुजुर्ग महिला की जिंदा जलने से मौत हो गई। घटना दोपहर शनिवार दोपहर 4 बजे हुई। इस दौरान बुजुर्ग महिला झोपड़ी के अंदर सो रही थी। बाहर निकलने का नहीं मिला मौका मृतका की पहचान उगम कंवर (90) पत्नी मगसिंह के रूप में हुई है। वह दोपहर में अपने रहवासी ढाणी के आगे बने कच्चे झोपड़े में सो रही थीं। आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को भी उन्हें बाहर निकालने का मौका नहीं मिला। आगजनी के बाद कच्चा छप्पर क्षतिग्रस्त होकर महिला के ऊपर गिर गया। ग्रामीणों ने पाया आग पर काबू घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिवार के सदस्यों और अन्य ग्रामीणों ने पास के पानी के टांके से बाल्टियों में पानी और रेत डालकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर लोहावट थाने के एएसआई शैताना राम जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर मिला महिला कंकाल एएसआई शैताना राम ने बताया कि आगजनी के समय परिवार के अन्य सदस्य कच्चे झोपड़े के पास बने पक्के मकान में थे। महिला झोपड़े में कूलर के आगे सो रही थी। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया आग लगने का मुख्य कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौके पर महिला का कंकाल मिला है। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *