फरीदाबाद में चोरी के आरोपी को लेकर हंगामा:रात में पकड़कर पुलिस को सौंपा, सुबह गायब मिला युवक; पुलिस बोली-मौके से ही भाग गया

Actionpunjab
2 Min Read




फरीदाबाद के सेक्टर 3 स्थित छत्तीसगज की पॉकेट में चोरी के आरोपी को लेकर विवाद हो गया। लोगों ने आरोप लगाया कि उन्होंने चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था ,लेकिन चोर को पुलिस ने भगा दिया, जबकि पुलिस का कहना है कि युवक मौके से ही फरार हो गया था। आरोपी की पहचान कर ली गई है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है। तीन घरों में चोरी के लिए घुसा सेक्टर 3 स्थित छत्तीसगज की पॉकेट के रहने वाले बलजीत ने जानकारी देते हुए बताया कि रात के करीब 1 बजे हुए थे। उसकी पत्नी की नींद खुली तो उसने देखा कि चोर अलमारी के पास बैठा हुआ है। जिसके बाद उसने मुझे जगाया और मेरे व चोर के बीच में हाथापाई होने लगी। उन्होंने कहा कि करीब 10 मिनट तक दोनों के बीच में खींचतान होती रही। तेज आवाज सुनकर आस-पास के लोग भी एकत्रित हो गए। वहीं एक महिला पूजा ने बताया कि उसके घर से चोर ने सोने और चांदी के कुछ जेवरात चुराए है। रात को पुलिस के हवाले किया बलजीत ने बताया कि उन्होंने रात को ही चोर को पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने उनको सुबह 9 बजे आने के लिए बोला था लेकिन जब वह सुबह चौकी पहुंचे तो चोर उनको वहां पर नही मिला। पुलिस उनको लगातार बहाने बनाती रही। पुलिस बोली युवक पड़ोसी निकला चौकी इंचार्ज संजय ने जानकारी देते हुए बताया कि, घर में घसुने वाले युवक उसकी पॉकेट में पीछे ही रहता है। लोगो के द्वारा घर में घुसते ही उसको पकड़ लिया गया। इस दौरान लोगों ने उसके साथ मारपीट भी कर दी। जिसके बाद वह मौके से भाग गया। घर में घुसने वाले युवक का नाम दीपक है जिसको जल्द ही पकड़ लिया जायेगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *