राज्यपाल-सीएम विजिट पर वाराणसी की सड़कें डायवर्ट:मैदागिन नहीं जाएंगे वाहन, गोदौलिया तक नो-व्हीकल जोन; CCTV-ड्रोन से निगरानी

Actionpunjab
4 Min Read




राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुबह बनारस पहुंच रहे हैं। काशी विश्वनाथ धाम में ‘सोमनाथ संकल्प महोत्सव’ कार्यक्रम में शामिल होकर दोनों लोग लौट जाएंगे। सीएम और राज्यपाल लगभग साढ़े तीन घंटे तक यहां रहेंगे। सीएम और राज्यपाल के आगमन को लेकर लगभग 5 घंटे का डायवर्जन एडवाइजरी और रूट प्लान जारी किया गया है। आगमन, भ्रमण एवं प्रस्थान के दौरान मैदागिन और काशी विश्वनाथ मार्ग पर कड़े सुरक्षा इंतजाम रहेंगे। मैदागिन से गोदौलिया मार्ग नो व्हीकल जोन रहेगा। उन्हें सड़क मार्ग से विश्वनाथ धाम जाना है इसलिए 9 बजे से ही रूट डायवर्ट कर दिए जाएंगे। संपूर्णानंद से 3 घंटे पहले ही टेम्पो ट्रेवलर, आर्मेनिया बसें, क्रूजर आदि लहुराबीर, मैदागिन की तरफ नही जाएंगे। इन वाहनो को लकड़ीमण्डी की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा। विशेश्वरगंज तिराहा से 1 घंटे पहले वाहन रोक दिए जाएंगे। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने रविवार रात राज्यपाल और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा, यातायात एवं भीड़ प्रबंधन व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की। ब्रीफिंग के दौरान वीआईपी मूवमेंट पर रूट डायवर्जन योजना का प्रभावी क्रियान्वयन, निर्बाध यातायात व्यवस्था एवं जाम की स्थिति रोकने की बात कही। कार्यक्रम स्थल एवं वीआईपी मार्ग पर सघन चेकिंग, फ्रिस्किंग एवं प्रत्येक व्यक्ति तथा वाहन की कड़ी जांच सुनिश्चित करने को कहा गया। भीड़ नियंत्रण के दौरान नो टच पॉलिसी के पालन, महिला प्रबंधन महिला पुलिसकर्मियोंकी तैनाती, अस्थायी पार्किंग व्यवस्था का निर्देश दिया। रूफटॉप ड्यूटी, सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरों से निगरानी तथा नो फ्लाई जोन के सख्ती से अनुपालन की गाइडलाइन दोहराई। साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को अच्छे टर्न-आउट, सतर्कता, अनुशासन एवं आमजन के साथ विनम्र एवं संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त अपराध आलोक प्रियदर्शी, डीसीपी काशी, डीसीपी वरुणा और डीसीपी गोमती, सभी एडीसीपी और एसीपी समेत राजपत्रित अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। वाराणसी में इस ट्रैफिक प्लान को देखकर घर से निकलें – संपूर्णांनंद गेट से 3 घंटे पहले टेम्पो ट्रेवलर, आर्मेनिया बसें, क्रूजर आदि वाहन मैदागिन नही जाएंगे। – विशेश्वरगंज तिराहा से चार पहिया वाहन मैदागिन नही जाएंगे, इन्हें गोलगड्‌डा तिराहा भेजा जाएगा। – गोदौलिया चौराहा से कोई वाहन मैदागिन चौराहा की तरफ नही जाने दिया जायेगा। – मरीमाई तिराहा से तेलियाबाग तिराहा की तरफ वाहन नहीं जाने दिया जायेगा, इन्हें अन्ध्रापुल चौराहा/ मलदहिया चौराहा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। – मलदहिया चौराहा से वाहन को लहुराबीर चौराहा की तरफ नही जायेगा, मरीमाई तिराहा/साजन तिराहा/इंग्लिशिया लाइन तिराहे डायवर्ट किया जायेगा। – पिशाचमोचन तिराहा से वाहन को लहुराबीर चौराहा नहीं भेजकर मलदहिया चौराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा। – थाना चेतगंज से वाहन को लहुराबीर चौराहा की तरफ नही जाने दिया जायेगा, बेनिया तिराहा डायवर्ट कर दिया जायेगा। – सोनारपुरा तिराहा से चार पहिया वाहन एवं जंगमबाड़ी से दो पहिया वाहन को गोदौलिया चौराहा की तरफ नहीं जाएंगे। – गिलट बाजार से वाहन को भोजूबीर सब्जी मंडी तिराहा नहीं जाएंगे, इन्हें शिवपुर चुंगी तिराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *