सिरसा पुलिस पर मिस्त्री को पीटने का आरोप:शराब पीने-पिलाने को लेकर हुआ झगड़ा, थाने ले जाकर वारदात, शरीर पर कई निशान

Actionpunjab
1 Min Read




सिरसा में एक मिस्त्री को बुरी तरह पीटा गया है। यह आरोप सिरसा पुलिस पर ही लगे हैं। मिस्त्री को कमर, पांव व पीठ पर चोटों के निशान है। घायल मिस्त्री को अस्पताल से आने के बाद घर भेज दिया गया है। अभी मिस्त्री की हालत ठीक नहीं है। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति को भी पीटने का आरोप है। सूत्रों के अनुसार, शराब पीने व शराब पिलाने वालों को लेकर पुलिस के साथ तू-तड़ाक हो गई। इसे बाद पुलिस मिस्त्री व दूसरे को थाने ले गई और वहां लेकर जाने के बाद दोनों के साथ मारपीट की। पुलिस ने डंडों से पीटा है और पीठ पर काफी निशान है। आपत्तिजनक स्थिति में घायल निशान भी नहीं दिखा पाए। जब इस बारे में घायल मिस्त्री से संपर्क किया गया तो उन्होंने तबीयत ठीक न होने को कहा और सोमवार सुबह इस बारे में बातचीत करने एवं घटना के बारे में जानकारी देने की बात कही गई। वहीं, इस बारे में सदर थाना पुलिस से संपर्क किया गया, पर कोई जवाब नहीं मिला।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *