फाजिल्का में फ्लाईओवर पर बाइक फिसली:दो युवक गंभीर घायल, एक फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर, पत्थरों के कारण हुआ हादसा

Actionpunjab
2 Min Read




फाजिल्का जिले में बॉर्डर रोड पर बने नए फ्लाईओवर का उद्घाटन तो कर दिया गया। लेकिन साफ सफाई न होने से हादसे हो रहे हैं। बाइक पर सवार होकर दो युवक घर को लौट रहे थे कि फ्लाईओवर पर पड़े पत्थरों से बाइक फिसल गया और दोनों गंभीर रूप में जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसे फरीदकोट रेफर किया गया है। बिखरे पत्थरों में फिसली बाइक विकास कुमार ने बताया कि गांव ठगनी का रहने वाला जस्सा अपने साथी गुरुनूर के साथ बाइक पर सवार होकर घर को जा रहा था। जब वह फाजिल्का के बॉर्डर रोड पर पहुंचे तो फ्लाईओवर से जाते समय हादसा हो गया। हादसे की वजह फ्लाईओवर की सड़क पर बिखरे पत्थरों को बताया जा रहा है। हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गए। घायलों को उपचार के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। विकास के मुताबिक घायल जस्सा खेतीबाड़ी करता है जबकि उसका साथी गुरुनूर स्कूल वैन चलाता है। एक घायल को फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर किया हादसे में गुरनूर के सिर और आंख पर चोट आई है। जिसकी हालत गंभीर देखते हुए डाक्टर ने उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जबकि जस्से का इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी यहां हादसा हुआ था। जिसमें एक बाइक सवार लड़के की जान बाल बाल बच गई और अब इस हादसे में दो लोग गंभीर जख्मी हुए हैं। जिस पर प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *