![]()
खैरथल-तिजारा जिले के मुंडावर में रविवार की देर शाम को भगवान परशुराम जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। ब्राह्मण समाज की ओर से निकाली गई भव्य शोभायात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। करीब दो किलोमीटर लंबी शोभायात्रा में भगवान परशुराम के जयकारों से पूरा कस्बा भक्तिमय हो उठा।शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु डीजे की धुन पर जमकर झूमें। यात्रा का शुभारंभ कस्बे की लल्लू वाली प्याऊ के पास से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके बाद यात्रा मुख्य बाजार सहित विभिन्न मार्गों से होती हुई 33 केवी बिजली ग्रिड के पास स्थित भगवान परशुराम मंदिर पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ। झांकियों से दिखाया जीवन रास्तेभर श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम के जयकारे लगाए और जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। इसमें करीब दो दर्जन आकर्षक झांकियां शामिल रहीं, जिन्होंने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। धार्मिक झांकियों में भगवान परशुराम के जीवन प्रसंगों का चित्रण किया गया। भगवान परशुराम मंदिर पहुंचने पर 2100 दीपों के साथ भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान ब्राह्मण समाज अध्यक्ष विरेन्द्र पंडित सरपंच जसाई, अरुण शर्मा, सरपंच मेहरचंद शर्मा, सोनू भारद्वाज, अशोक वशिष्ठ, मोनू जोशी पेहल, इन्द्र कुमार मिश्रा, अमित शर्मा, भूरु शर्मा, सोनू कौशिक, संजय स्वामी, एडवोकेट बंटी शर्मा, यादवेन्द्र उपाध्याय, प्रहलाद खैरथल, ईश्वर गौतम, शिवचरण शर्मा, सुरेशचंद मिश्रा, सोनू मिश्रा,वेदप्रकाश शर्मा, सत्यनारायण शर्मा,सुंदर करनीकोट,हरिकिशन शर्मा,हरीश शर्मा, घनश्याम शर्मा,श्यामलाल शर्मा,उदयचंद मिश्रा, मनीष मिश्रा, पपन शर्मा, मुकेश शर्मा, शिम्भुदयाल शर्मा,पुष्पेन्द्र शर्मा,शिवा शर्मा,रघुवीर शर्मा,अशोक शर्मा,हिमांशु मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद नजर आया।
2100 दीपों की महाआरती के साथ निकली शोभायात्रा:मुंडावर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया, जगह-जगह पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत
Leave a comment