Amritpal Singh Court Hearing Today | Ajnala Case

Actionpunjab
2 Min Read


असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खडूर साहिब से सांसद और ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह की आज (11 मई) अमृतसर कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी होनी है। यह पेशी अजनाला थाने पर हुए बहुचर्चित हमले और प्रदर्शन मामले में की जाएगी।

.

पिछली सुनवाई के दौरान अमृतपाल सिंह ने कोर्ट में एक नई याचिका दाखिल करते हुए खुद को इस केस से डिस्चार्ज करने की मांग की थी। उनका कहना है कि इस मामले में उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं हैं और उन्हें राजनीतिक कारणों से फंसाया गया है।

वहीं अब इस पूरे मामले में पंजाब सरकार अपना जवाब कोर्ट में दाखिल कर सकती है। सरकारी पक्ष की ओर से अमृतपाल की याचिका का विरोध किए जाने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस और जांच एजेंसियों का कहना है कि अजनाला घटना के दौरान कानून-व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हुई थी और मामले में कई गंभीर धाराएं दर्ज हैं।

2023 अजनाला प्रदर्शन

बता दें कि फरवरी 2023 में अजनाला थाने के बाहर अमृतपाल सिंह के समर्थकों ने बड़ा प्रदर्शन किया था। इस दौरान पुलिस बैरिकेड तोड़े गए थे और तलवारें व हथियार लहराने के आरोप भी लगे थे। घटना के बाद पंजाब पुलिस ने कई केस दर्ज किए थे।

बाद में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून यानी NSA के तहत कार्रवाई करते हुए अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर असम की डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया गया था। आज की सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं क्योंकि कोर्ट में पंजाब सरकार के जवाब और अमृतपाल की याचिका पर आगे की कानूनी प्रक्रिया तय हो सकती है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *