स्विमिंग प्रैक्टिस करते वक्त डूबा जवान,निधन हुआ:पार्थिव देह देखकर रोने लगा मासूम,नवंबर में छुट्टी आए थे

Actionpunjab
2 Min Read




सीकर के रामगढ़ शेखावटी एरिया के रहने वाले भारतीय सेना के जवान अनिल शर्मा का स्विमिंग प्रैक्टिस के दौरान डूबने से निधन हो गया। 8 किलोमीटर लंबी शहीद सम्मान यात्रा निकालने के बाद आज उनका गांव में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। चाचा दीपक शर्मा ने बताया कि अनिल शर्मा(29) पुत्र रतनलाल इंडियन आर्मी के टेक्निकल डिपार्टमेंट में पोस्टेड थे। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग उत्तराखंड के रायवाला कैंट में थी। यहां पर स्विमिंग प्रैक्टिस चल रही थी। इस प्रैक्टिस में शनिवार को अनिल शर्मा भी शामिल हुए थे। प्रैक्टिस के दौरान उन्होंने दो बार डेप्थ डाइव के लिए छलांग लगाई। दोनों बार वह सक्सेसफुल रहे। लेकिन तीसरी बार जब वह पानी में कूदे तो काफी देर तक बाहर नहीं आए। इसके बाद जब अन्य जवानों ने नीचे देखा तो वह अचेत अवस्था में थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स के द्वारा अनिल को मृत घोषित कर दिया गया। ऐसे में कैंट स्टाफ के द्वारा इसकी सूचना अनिल के घरवालों को दी गई। इसके बाद परिजन रायवाला पहुंचे और सेना की टीम के साथ शव लेकर गांव पहुंचे। जहां आज रोहलसाबसर से अनिल के गांव रामसीसर तक करीब 8 किलोमीटर तक शहीद सम्मान यात्रा निकाली गई। अनिल साल 2020 में भारतीय सेना में 95 फील्ड रेजिमेंट में भर्ती हुए थे। प्रयागराज में हुए महाकुंभ में भी उन्होंने अपनी सेवाएं दी। इसके बाद उनकी पोस्टिंग रायवाला कैंट में कर दी गई थी। अनिल के पिता रतनलाल खेती करते हैं। इनके दो बहनें और एक छोटा भाई है। अनिल के एक साल का बेटा अंश है जो आज अंतिम संस्कार के समय अपने पिता की पार्थिव देह को देखकर रोने लगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *