यमुनानगर में मेयन निवास पर कर्मचारियों ने बजाई थालियां:शहर में निकाला रोष मार्च, दो थानों की पुलिस ने बैरिकेडिंग कर संभाला मोर्चा

Actionpunjab
4 Min Read




यमुनानगर में सफाई कर्मचारियों और फायर कर्मचारियों का आंदोलन आज सोमवार को और तेज हो गया। नगर पालिका कर्मचारी संघ और हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन ने संयुक्त रूप से शहर में रोष मार्च निकाला। कर्मचारी चम्मचों से थालियां बजाते हुए और सरकार विरोधी नारे लगाते हुए रेलवे रोड स्थित नगर निगम कार्यालय से मेयर निवास तक पहुंचे। प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने मेयर सुमन के आवास के बाहर पहले ही बैरिकेडिंग कर गांधी नगर और सिटी थाना पुलिस से भारी पुलिस बल तैनात कर दिया था। कर्मचारियों ने मेयर आवास के बाहर जमकर नारेबाजी की और मेयर के माध्यम से मुख्यमंत्री नायब सैनी, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल और अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं के महानिदेशक के नाम ज्ञापन सौंपा। विधायक और बड़े नेताओं के आवास घेराव की चेतावनी कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी लंबित मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और बड़े स्तर पर ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भाजपा के विधायकों और बड़े नेताओं के आवासों का भी घेराव किया जाएगा। कर्मचारियों का कहना है कि वे सरकार से किसी विशेष सुविधा की मांग नहीं कर रहे, बल्कि पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को लागू करने की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों के अनुसार 31 दिसंबर 2025 को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट और 16 अप्रैल 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि स्थायी प्रकृति के कार्यों में 10 साल से लगे कर्मचारियों के लिए सरकार नीति बनाकर उन्हें नियमित करे, चाहे वे स्वीकृत पदों पर कार्यरत न हों। हड़ताल के चलते शहर में लगे कूड़े के ढेर कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार कोर्ट के आदेशों को लागू करने में गंभीरता नहीं दिखा रही। इसी के विरोध में सफाई कर्मचारी 1 मई से हड़ताल पर हैं, जबकि फायर कर्मचारी भी लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। हड़ताल का असर अब शहर में साफ दिखाई देने लगा है। शहर के कई इलाकों में कूड़े के ढेर लग गए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि हजारों टन कचरा जमा हो चुका है, जिससे बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी का खामियाजा अब आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। मेयर सूचना के बावजूद भी मिलने नहीं आईं फायर कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि पिछले सात वर्षों से उनका वेतन नहीं बढ़ाया गया है। साथ ही फरीदाबाद के कर्मचारियों की तर्ज पर सुविधाएं देने की मांग भी उठाई। कर्मचारियों ने यह भी कहा कि मेयर को पहले सूचना देने के बावजूद वे उनसे मिलने नहीं पहुंचीं, जिससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। हरियाणा कर्मचारी संघ के नेता गुलशन भारद्वाज ने कहा कि कर्मचारी सरकार से कोई राजपाट नहीं मांग रहे, बल्कि केवल कोर्ट के फैसलों को लागू करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। इस दौरान सफाई कमर्चारी यूनियर जिलाप्रधान पपला और रोडवेज यूनियन से महिपाल सहित अन्य मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *