![]()
रामसीन के आपेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में महादेव की विशेष पूजा- अर्चना की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में भक्तजनों ने दर्शन का लाभ लिया। प्रशासन के आदेश में आज मंदिर की विशेष साज सज्जा की गई थी। सुबह 9 बजे प्रशासनिक अफसरों के अलावा जनप्रतिनिधियों और आपेश्वर सेवा ट्रस्ट व ग्रामीणों की मौजूदगी में आचार्य पंडित भंवरलाल, कल्पेश माराज एवं भरत कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन यज्ञ, पूजा अर्चना व आरती करवाई। इस दौरान नीलकंठ महादेव मंदिर में धनानी महंत गोपाल भारती महाराज ने बिल्व पत्र, दूध व जल से रुद्राभिषेक किया। अतिरिक्त जिला कलक्टर दौलतराम चौधरी ने सोमनाथ महादेव की 75वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में देशभर में हो रहे स्वाभिमान कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस मौके सेवा ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी गंगासिंह परमार ने सभी अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी प्रीति चक्र, तहसीलदार नीरजा कुमारी, विकास अधिकारी हितेंद्र कुमार, भाजपा जिला मंत्री गोपालसिंह, मंडल अध्यक्ष छगनलाल भाटी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश रावल, प्रशासक चंद्रवीरसिंह, ट्रस्टी जनकसिंह, शंकरसिंह पुरोहित, ग्राम विकास अधिकारी ओमप्रकाश, भू अभिलेख निरीक्षक केवाराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
रामसीन के आपेश्वर महादेव मंदिर में हुई विशेष पूजा-अर्चना:अफसरों की मौजूदगी में हुआ रुद्राभिषेक; सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया
Leave a comment