आज मंगल का राशि परिवर्तन:मंगल ग्रह के लिए शिवलिंग पर चढ़ाएं लाल गुलाल और मसूर दाल, जानिए सभी राशियों पर मंगल का असर

Actionpunjab
7 Min Read




आज (11 मई) मंगल मीन राशि से निकलकर मेष राशि में आ गया है। अब ये ग्रह 20 जून तक मेष राशि में ही रहेगा। मंगल मेष राशि का स्वामी है। जिन लोगों की कुंडली में मंगल की स्थिति अच्छी नहीं है, उन्हें वैवाहिक जीवन में सुख-शांति नहीं मिलती है। मंगल की अशुभ स्थिति की वजह से भूमि-भवन से जुड़े कामों में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, मंगल ग्रह के दोषों को शांत करने के लिए मंगलवार का व्रत रखना चाहिए। इस व्रत में एक समय फलाहार करना चाहिए। कुंडली में मंगल की स्थिति ठीक न हो, तो मांसाहार और तामसिक भोजन से बचना चाहिए। मंगलवार को हनुमान मंदिर सिंदूर चढ़ाने और हनुमान चालीसा का पाठ करने से भी मंगल के अशुभ प्रभाव को कम किया जा सकता है। हर मंगलवार मंगल के मंत्र का जप करना चाहिए। जैसे ॐ भौं भौमाय नमः, ॐ अं अंगारकाय नम:। मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। मंगलवार को शिवलिंग पर लाल वस्त्र, लाल फूल, लाल गुलाल और मसूर दाल चढ़ानी चाहिए। जरूरतमंद लोगों को लाल कपड़े, तांबा, गुड़ और मसूर की दाल का दान करें। जानिए सभी 12 राशियों के लिए आने वाला समय कैसा रह सकता है… मंगल इसी राशि में प्रवेश कर रहा है, ये ग्रह आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाएगा। शारीरिक रूप से बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगे और अधूरे कार्यों को तेजी से निपटा पाएंगे। स्वभाव में थोड़ी आक्रामकता या जिद बढ़ सकती है, इससे वैवाहिक जीवन में तनाव संभव है। धैर्य से काम लेंगे, तो बेहतर रहेगा। इस राशि के लिए मंगल बारहवें भाव में आ जाएगा। इस कारण खर्चों में बढ़ोतरी होगी। इस समय सुख-सुविधाओं पर अधिक व्यय अधिक हो सकता है और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है, विशेषकर आंखों या नींद से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। जो लोग विदेश से जुड़ा व्यापार करते हैं या वहां जाने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय उनके लिए अनुकूल रहेगा। मंगल इस राशि से ग्यारहवें भाव में रहेगा, यह स्थिति आर्थिक दृष्टि से लाभकारी हो सकती है। आय के स्रोतों में वृद्धि होने के योग हैं। लंबे समय से रुका हुआ धन मिल सकता है। बड़े भाई-बहनों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सुखद परिणाम मिल सकते हैं। दसवें भाव यानी कर्म भाव में मंगल का प्रवेश होने से करियर में लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बनेंगे। हालांकि, काम की अधिकता के कारण आप परिवार को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे, इससे घर में कुछ असंतोष रह सकता है। मंगल का गोचर इस राशि के नौवें भाव में होगा, जो भाग्य और धर्म का स्थान है। किस्मत का साथ मिलने से आपके बिगड़े हुए काम बनने लगेंगे और लंबी दूरी की यात्राएं हो सकती हैं। पिता के साथ रिश्तों में सुधार होगा और उनके सहयोग से कोई संपत्ति का विवाद सुलझ सकता है। आपकी राशि के लिए मंगल आठवें भाव में रहेगा, यह आयु और आकस्मिक घटनाओं का भाव है। यह समय स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ा संवेदनशील हो सकता है, इसलिए वाहन चलाने और खान-पान में सावधानी बरतें। हालांकि, शोध कार्य या ज्योतिष जैसे विषयों में रुचि रखने वालों के लिए यह गहराई से सीखने का समय है। मंगल इस राशि के सातवें भाव में रहेगा। इस कारण वैवाहिक जीवन और व्यापारिक साझेदारी पर मंगल का सीधा असर होगा। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार में नए अनुबंध हो सकते हैं, लेकिन पार्टनर के साथ पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है। मंगल छठे भाव में रहेगा, जो शत्रुओं और रोगों को दूर करेगा। आपके विरोधी इस समय परास्त होंगे। यदि कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो निर्णय आपके पक्ष में आने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय कड़ी मेहनत करने का है। इस राशि के पांचवें भाव में मंगल होने से शिक्षा, प्रेम और संतान के मामले में बदलाव होंगे। विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति एकाग्रता और जुनून देखने को मिलेगा। प्रेम संबंध में उत्साह रहेगा, लेकिन छोटी-छोटी बातों पर तकरार से बचना होगा। निवेश के लिहाज से यह समय जोखिम भरा हो सकता है, सतर्क रहना होगा। मंगल चौथे भाव यानी सुख स्थान पर रहेगा। नया घर खरीदने या घर के नवीनीकरण की योजना बन सकती है। हालांकि, माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है और पारिवारिक वातावरण में शांति बनाए रखने के लिए आपको अधिक प्रयास करने होंगे। इस राशि के तीसरे भाव में मंगल के आने से साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। छोटे भाई-बहनों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे और आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। संचार और मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए यह बेहतर समय है। इस राशि के दूसरे यानी धन भाव में मंगल रहेगा, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत करते समय व्यवहार मधुर रखें, क्योंकि कड़वी वाणी रिश्तों में तनाव पैदा कर सकती है। निवेश के अच्छे अवसर मिलेंगे, लेकिन कोई भी वित्तीय फैसला लेने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *