![]()
कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के श्यामाजी पुरम इलाके में सोमवार देर रात एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के श्यामाजी पुरम निवासी सत्य प्रकाश शर्मा प्राइवेट कर्मी है। परिवार में की पत्नी रीना शर्मा (40) बेटा वैभव है। पति सत्य प्रकाश ने बताया की वह रोज़ की तरह सुबह काम पर चले गए थे। बेटा और पत्नी घर पर थी। देर रात बेटा घर के दूसरे कमरे में पढ़ रहा था। इसी दौरन पत्नी ने दूसरे कमरे में जाकर पंखे से दुप्पटे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थोड़ी देर बाद ज़ब बेटा वैभव माँ के पास गया था उसने दरवाजा खटखटाया काफ़ी देर तक अंदर से कोई आहट नहीं मिली ज़ब खिड़की से झाँक कर देखा तो महिला का शव फंदे के सहारे पंखे के सहारे लटक रहा था। जिसके बाद बेटे की चीखपुकार सुन पड़ोसी मौके पर पहुँचे और 112 नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस व फॉरेसिंक टीम मौके पर पहुंचा और घटना की जाँच पड़ताल की बेटे ने फोनकर पिता को घटना की सूचना दी। पुलिस पूछताछ के दौरान बेटे और पति ने बताया- सुबह ज़ब वह घर से निकले थे तब सब कुछ ठीक था। पता नहीं अचानक क्या हुआ जिसके चलते महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटना की जाँच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बोले थाना प्रभारी कल्याणपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया- सुसाइड की वजह पता नहीं चल सकी है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है अगर कोई तहरीर मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
कल्याणपुर में महिला ने फांसी लगाई:बेटा बुलाने गया तो फंदे से लटकी थी मां, चिल्लाने पर आसपास के लोग पहुंचे
Leave a comment