गुरुग्राम में एसपीआर रोड पर कूड़े के ढेर में आग:सोसाइटियों तक पहुंचा जहरीला धुआं, अवैध रूप से कूड़ा जलाने का आरोप

Actionpunjab
3 Min Read




गुरुग्राम में पॉश इलाके सदर्न पेरिफेरल रोड (SPR) पर सड़क किनारे डंप किए गए कूड़े के एक विशाल ढेर में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और उससे निकलने वाला काला जहरीला धुआं आसमान में छा गया। हवा के रुख के कारण यह धुआं आसपास की ऊंची सोसाइटियों और रिहायशी इलाकों में फैल गया, जिससे निवासियों को सांस लेने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा। सुबह के समय अचानक यह आग लग गई। हवा में जलते हुए प्लास्टिक और कचरे की तेज दुर्गंध फैलने लगी। कुछ ही देर में धुएं की एक घनी चादर ने सेक्टर-70, 72 और आसपास की सोसाइटियों को अपनी चपेट में ले लिया। मुख्य सड़क पर धुआं फैलने के कारण वाहन चालकों को भी परेशानी हुई। रेजिडेंट्स को दिक्कत हुई धुएं के कारण सोसाइटियों में रहने वाले बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। रेजिडेंट्स ने बताया कि कूड़े में लगी आग का धुआं खिड़कियों के जरिए घरों के अंदर तक घुस गया, जिससे आंखों में जलन और गले में खराश की शिकायतें आने लगीं। अवैध रूप से कूड़ा डंप स्थानीय निवासियों ने इस पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि एसपीआर रोड पर अवैध रूप से कूड़ा डंप किया जा रहा है, जिसमें अक्सर असामाजिक तत्व आग लगा देते हैं। बार-बार शिकायत के बावजूद प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई
स्थिति को बिगड़ता देख रेजिडेंट्स ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाडी मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू नाया। पुलिस की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को संभाला ताकि आग बुझाने के कार्य में कोई बाधा न आए। बढ़ता प्रदूषण बढ़ा रहा चिंता
गुरुग्राम में पहले ही वायु गुणवत्ता (AQI) का स्तर चिंताजनक रहता है, ऐसे में खुले में कूड़ा जलने की इन घटनाओं ने स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि कूड़े में मौजूद प्लास्टिक और केमिकल के जलने से निकलने वाला धुआं स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है। फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को पूरी तरह से बुझा दिया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *