![]()
बूंदी जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस काउंटडाउन अभियान के तहत योग जागरूकता गतिविधियां स्कूली स्टूडेंट्स के बीच आकर्षण का केंद्र बन रही हैं। जिला प्रशासन और आयुर्वेद विभाग के तत्वावधान में ये गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। आयुर्वेद विभाग के पीएमओ एवं पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुशवाह के मार्गदर्शन में मंगलवार को पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बूंदी और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सथूर में विशेष योग कार्यशालाएं आयोजित की गईं। स्टूडेंट्स को कराया योग
इस दौरान योग गुरु दीपक गुर्जर ने विद्यार्थियों को खड़े होकर और बैठकर किए जाने वाले विभिन्न योगासनों का अभ्यास करवाया। उन्होंने कपालभाति, अनुलोम-विलोम और भ्रामरी प्राणायाम की विधियों की जानकारी देकर अभ्यास कराया। विद्यार्थियों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसी कड़ी में सथूर में आयोजित विशेष योग कार्यशाला में योग प्रशिक्षक भूपेन्द्र योगी ने विद्यार्थियों को सामान्य योगाभ्यास क्रम का प्रयोगात्मक प्रशिक्षण दिया। इसमें चालन क्रियाएं, विविध योगासन और प्राणायाम का अभ्यास शामिल था। इस दौरान वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक शिवराज श्रृंगी, नेहरू युवा मंडल अध्यक्ष दीपक नरवाला, व्याख्याता रचना पंचोली, नन्दलाल सैनी, धनराज प्रजापत सहित समस्त विद्यालय स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।
स्कूलों में स्टूडेंट्स ने सीखे निरोगी जीवन के सूत्र:विशेष योग सत्र के जरिए किया गया जागरूक
Leave a comment