![]()
अयोध्या के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित दिलकुशा कॉलोनी में देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में तीन वाहनों में आग लगने से हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक एक युवक ने मोहल्ले में खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाते हुए आग लगा दी। घटना में एक मोटरसाइकिल और एक कार को ज्यादा नुकसान पहुंचा, जबकि एक स्कूटी भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक नशे का आदी है और उसने नशे की हालत में इस घटना को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। स्थानीय निवासी डॉक्टर सोयब ने बताया कि सीसीटीवी में देखा गया तो एक 14 -15 साल के लड़के आग लग रहा था, क्षेत्राधिकारी नगर ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अयोध्या में नशेड़ी युवक ने 3 वाहनों में आग लगाई:नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित दिलकुशा कॉलोनी में हुई घटना, आरोपी हिरासत में
Leave a comment