![]()
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने ईरान पर गुप्त सैन्य हमले किए थे। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में दावा है कि ईरान के लावान द्वीप स्थित ऑयल रिफाइनरी को निशाना बनाया गया था। आग लगने की वजह से वहां उत्पादन लंबे समय तक प्रभावित रहा। रिपोर्ट के मुताबिक हमला अप्रैल में हुआ, जब ट्रम्प युद्धविराम की घोषणा कर रहे थे। ईरान ने रिफाइनरी को नुकसान पहुंचने की बात कहते हुए UAE और कुवैत पर मिसाइल और ड्रोन से जवाबी हमले किए थे। हालांकि, UAE ने इन हमलों को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरानी नेतृत्व को बेईमान बताया है। उन्होंने कहा कि वे बार-बार अपनी बात बदलते हैं और बातचीत को लंबा खींचते हैं। जिन दस्तावेजों को पहुंचने में 20 मिनट लगने चाहिए, ईरान उन्हें 5 दिन बाद भेजता है। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स 1. ट्रम्प ने ईरान का शांति प्रस्ताव ठुकराया: ट्रम्प ने ईरान के नए प्रस्ताव को पूरी तरह अस्वीकार्य बताया। अमेरिका ने ईरान से 12 साल तक यूरेनियम संवर्धन रोकने और 60% एनरिच्ड यूरेनियम सौंपने की शर्त रखी है। 2. तेल की कीमतों में बड़ा उछाल: अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने के बाद ब्रेंट क्रूड 104 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। होर्मुज स्ट्रेट में सप्लाई बाधित होने की आशंका से बाजार में चिंता बढ़ी। 3. ट्रम्प बोले- ईरान से सीजफायर वेंटिलेटर पर: ट्रम्प ने कहा कि ईरान के साथ युद्धविराम अब बेहद कमजोर स्थिति में है। उन्होंने ईरानी प्रस्ताव को कूड़ा बताते हुए कहा कि अमेरिका अब पूर्ण जीत चाहता है। 4. होर्मुज में तनाव और बढ़ा: ईरान ने चेतावनी दी कि फ्रांस और ब्रिटेन के युद्धपोत होर्मुज स्ट्रेट में आए तो तुरंत जवाब दिया जाएगा। वहीं कई जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई और देशों ने समुद्री सुरक्षा बढ़ानी शुरू कर दी। 5. लेबनान बॉर्डर पर इजराइल-हिजबुल्लाह संघर्ष तेज: हिजबुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान में इजराइली सैनिकों पर हमला करने का दावा किया। वहीं इजराइली सेना ने हिजबुल्लाह का ड्रोन मार गिराने और सीमा पर एक सैनिक के मारे जाने की पुष्टि की। ईरान-अमेरिका के बीच होर्मुज स्ट्रेट को लेकर तनाव ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
रिपोर्ट- जंग में UAE ने भी ईरान पर हमले किए:अप्रैल में लावान द्वीप की ऑयल रिफाइनरी को निशाना बनाया; ट्रम्प बोले- ईरानी लीडरशिप बेईमान
Leave a comment