![]()
राजस्थान पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत सज्जनगढ़ थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक बिना नंबर की किया सेल्टोस कार से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी धनपत सिंह ने बताया कि एसपी सुधीर जोशी के सुपरविजन में अवैध शराब परिवहन के खिलाफ टीम गठित की गई थी। एएसआई छगनलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान बांसवाड़ा की तरफ से एक बिना नंबर की सफेद रंग की किया सेल्टोस कार आती दिखी। संदेह होने पर जब पुलिस टीम ने कार को रुकवाकर तलाशी ली, तो उसमें भारी मात्रा में विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब भरी हुई मिली। 390 लीटर शराब भरी थी पुलिस ने कार से कुल 390 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। मौके से पुलिस ने कार और शराब को जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई शराब की अनुमानित कीमत तीन लाख रुपए बताई जा रही हैं। पुलिस ने पीनल भाई (31) निवासी रणियार, थाना लिमडी और महेश भाई (28) निवासी मेलणीया, थाना झालोद को गिरफ्तार किया है। दोनों गुजरात के दाहोद के रहने वाले हैं। थानाधिकारी धनपत सिंह के नेतृत्व में एएसआई छगनलाल, एएसआई हंसमुखलाल, हेड कॉन्स्टेबल प्रकाश, मानसिंह, रमेशचंद्र और कॉन्स्टेबल अरविन्द, सुभाष व देवेंद्र सिंह की मुख्य भूमिका रही। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी।
लग्जरी कार में शराब की तस्करी करने वाले 2 गिरफ्तार:बिना नंबरी गाड़ी भी जब्त, गुजरात के रहने वाले हैं तस्कर
Leave a comment