मोगा पुलिस ने एक सप्ताह में नौ लोगों को दबोचा:125 ग्राम हेरोइन और नशीली गोलियां बरामद, दो भगोड़े भी हुए अरेस्ट

Actionpunjab
3 Min Read




मोगा सिटी सब डिवीजन ने 5 से 12 मई के बीच चलाए गए अभियान में दो भगोड़ों सहित कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस प्रमुख सरताज सिंह चाहल ने यह जानकारी दी। इस दौरान पुलिस ने सात व्यक्तियों को नशीले पदार्थों के साथ पकड़ा और उनके खिलाफ सात मामले दर्ज किए।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से 169 नशीली गोलियां, 125 ग्राम हेरोइन और 153 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। डीएसपी सिटी जतिंदर सिंह और थाना सिटी मोगा के मुख्य अधिकारी इंस्पेक्टर वरुण कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।गिरफ्तार किए गए दो भगोड़ों में गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी सराभा नगर, मखू रोड, जीरा शामिल है। उसके खिलाफ 18 अगस्त 2016 को एक्साइज एक्ट के तहत थाना सिटी साउथ मोगा में मामला दर्ज था और उसे भगोड़ा घोषित किया गया था। दूसरा भगोड़ा स्मालसर का रहने वाला दूसरा भगोड़ा संजीव सिंह निवासी स्मालसर है, जिसके खिलाफ 16 सितंबर 2021 को थाना सिटी साउथ में मामला दर्ज हुआ था और वह भी भगोड़ा घोषित था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इन दोनों को गिरफ्तार किया। जिला पुलिस प्रमुख सरताज सिंह चाहल ने बताया कि नशा विरोधी अभियान के तहत आम लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। नशों के दुष्प्रभावों के संबंध में पंचायतों, स्पोर्ट्स क्लबों और जिम्मेदार व्यक्तियों के साथ बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इस दौरान डगरू, डरोली भाई, लंडे के, ट्रक यूनियन मोगा, साधांवाली बस्ती मोगा, चौक शेखां मोगा, चड़िक और सिंघांवाला सहित कुल आठ गांवों और शहरों में आम जनता के साथ बैठकें कर युवाओं को नशों के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। चाहल ने यह भी बताया कि लोगों को नशे का कारोबार करने वाले तस्करों संबंधी जानकारी पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य नशे के इस कोढ़ को जड़ से खत्म करना है। उन्होंने कहा कि नशे का कारोबार करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और नशों की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस का यह नशा विरोधी अभियान लगातार जारी रहेगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *